DDA Flats: दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! EWS फ्लैट्स पर मिल रही 25% की भारी छूट, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

DDA flats scheme: दिल्ली में घर खरीदने का शानदार मौका सामने आया है. DDA की जनसाधारण आवास योजना 2025 के तहत नरेला में EWS फ्लैट्स पर 25% तक की छूट दी जा रही है. सीमित फ्लैट्स ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगे. जानें आवेदन की आखिरी तारीख से लेकर पूरी प्रक्रिया और जरूरी जानकारी.

DDA flats scheme
DDA flats scheme

विजय नेगी

follow google news

दिल्ली में अपना घर होने का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी 'जनसाधारण आवास योजना 2025' के तीसरे चरण के तहत फ्लैट्स की कीमतों में भारी कटौती का एलान किया है. यह ऑफर विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए है. जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

Read more!

नरेला में फ्लैट्स पर 25% का स्पेशल डिस्काउंट

DDA ने नरेला इलाके में स्थित अपने EWS फ्लैट्स पर सीधे 25% की छूट देने का फैसला किया है. यह डिस्काउंट उन लोगों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है जो बजट की कमी के कारण अब तक किराए के मकानों में रह रहे थे. DDA का कहना है कि ये फ्लैट्स आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और इनका लोकेशन भी काफी बेहतर है.

'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मौका

DDA ने स्पष्ट किया है कि योजना के तहत अब केवल कुछ ही फ्लैट्स शेष बचे हैं. ऐसे में जो आवेदक पहले आवेदन करेंगे, उन्हें ही इन फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा. डीडीए ने लोगों को सलाह दी है कि वे किराए की चिंता छोड़कर अपनी ईएमआई (EMI) की प्लानिंग शुरू करें क्योंकि अपना घर होने का सुकून ही अलग होता है.

31 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों के पास बहुत कम समय बचा है. DDA के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल और डिजिटल बनाया गया है. इच्छुक खरीदार सीधे DDA की आधिकारिक वेबसाइट vms.dda.org.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. यहां आपको फ्लैट्स की सटीक लोकेशन, साइज और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

    follow google news