दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या, UPSC की तैयारी कर रही थी मृतका के साथ रेप की आशंका के बीच आया बड़ा अपडेट

हिमांशु मिश्रा

22 Apr 2026 (अपडेटेड: Apr 22 2026 4:01 PM)

Delhi IRS officer daughter murder case: दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई. मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर की गई इस वारदात ने इलाके को हिला दिया है. माता-पिता जिम गए थे और पुलिस को पुराने नौकर पर शक है, जो फिलहाल फरार है.

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या
Google CTA

Delhi IRS officer daughter murder case: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक IRS अधिकारी की 22 साल की जवान बेटी की उसके घर के भीतर ही हत्या कर दी गई. मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और फिलहाल UPSC की तैयारी कर रही थी. बुधवार सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दक्षिण पूर्वी दिल्ली की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Read more!

चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है. हत्यारे ने मोबाइल चार्जिंग केबल का इस्तेमाल कर युवती का गला घोंटा. शुरूआती जानकारी में सेक्सुअल एसाल्ट यानी यौन उत्पीड़न की बात भी सामने आई है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. 

जिम गए थे माता पिता और पीछे से हो गई वारदात

बताया जा रहा था कि घटना के समय मृतका के माता-पिता जिम गए हुए थे. ममाले में का शक एक पुराने नौकर पर जताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वो राजस्थान का रहने वाला है. कुछ महीने पहले उसको निकाल दिया गया था. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई हैं.

आरोपी ने किया लड़की के सिर पर जोरदार वार

वहीं, घटनास्थल के हालातों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक युवती ने अपनी मौत से खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था. सूत्रों के मुताबिक घर के घटना के दौरान घर के भीतर सामान बिखरा हुआ मिला है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने लड़की को काबू करने के लिए पहले उसके सिर पर जोरदार वार किया बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद युवती की लाश घर के फर्श पर पड़ी हुई मिली थी.