live blog active
लाइव

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर आर-पार की लड़ाई! UN की टिप्पणी से नाराज भारत, ध्रुव राठी रिहा

न्यूज तक डेस्क

11 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 11 2026 9:16 AM)

Delhi CJP Protest Live Updates: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर कूच के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट पर है. 30 प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. मेट्रो सेवाएं बहाल हैं. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शन और हिरासत से जुड़े मामले पर विशेष सुनवाई होगी. यहां पढ़ें हर बड़ा अपडेट.

Google CTA
NewsTak

दिल्ली में रविवार, 11 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन को लेकर हलचल बढ़ने की आशंका है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे संगठन ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर कूच करने का ऐलान किया है. संगठन का कहना है कि इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

Read more!

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. ट्रैफिक पुलिस ने 30 प्रमुख चौराहों और सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है. वहीं, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं. कनॉट प्लेस के बाजार भी रविवार को खुलेंगे.

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों और लगाई गई पाबंदियों से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट रविवार को विशेष सुनवाई करेगा. दूसरी ओर, सोमवार को INDIA गठबंधन के प्रदर्शन की तैयारी भी है.

News Tak के लाइव ब्लॉग में पढ़ें दिल्ली में CJP के प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई, ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो सेवाओं और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से जुड़े सभी बड़े अपडेट.

  • 09:16 AM • 11 Oct 2026

    दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, CJP के 3 नेता आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन से जुड़े मामले में दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. आज CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को यहीं कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) के सामने पेश किया जाएगा. तीनों नेताओं को एहतियाती हिरासत में रखा गया है. उनकी पेशी को देखते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

  • 09:15 AM • 11 Oct 2026

    सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षा बढ़ाई गई

    दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग भी की गई है. हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया था कि मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले हैं. रविवार को मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं.

  • 09:07 AM • 11 Oct 2026

    CJP Protest Live: यूट्यूबर ध्रुव राठी रिहा, जंतर-मंतर जाने पर फिर कार्रवाई कर सकती है पुलिस

    CJP प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें देर रात करीब 3 बजे छोड़ा गया. पुलिस सूत्रों ने यह भी कहा है कि अगर प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश करते हैं, तो पुलिस फिर से कार्रवाई कर सकती है.

  • 09:02 AM • 11 Oct 2026

    CJP Protest Live: प्रदर्शनकारियों की हिरासत के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे RJD सांसद मनोज झा

    दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले में RJD सांसद मनोज झा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने याचिका दाखिल कर मामले में तत्काल निर्देश देने की मांग की है.

    याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया. मनोज झा ने दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों को बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया है.

    (इनपुट: संजय शर्मा)

  • 08:43 AM • 11 Oct 2026

    CJP के 3 नेता एहतियाती हिरासत में, दिल्ली कैंट थाने में मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियाती हिरासत (Preventive Detention) में रखा गया है. तीनों को आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) के सामने पेश किया जाएगा.

  • 08:40 AM • 11 Oct 2026

    अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी

    CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी हिरासत में हैं. सूत्रों के मुताबिक, तीनों को CrPC की धारा 107/151 के तहत एहतियातन हिरासत में रखा गया है. हालांकि, अभी तक उनकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है. सूत्रों के अनुसार, तीनों को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

    (इनपुट: अरविंद ओझा)

  • 08:39 AM • 11 Oct 2026

    वैकल्पिक रास्तों का करें चयन

    पुलिस ने लोगों से प्रभावित होने की आशंका वाले 30 प्रमुख चौराहों और उनसे जुड़ने वाले रास्तों से बचने की अपील की है. जरूरत पड़ने पर बाहरी रिंग रोड और अन्य बाइपास मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • 07:51 AM • 11 Oct 2026

    रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए सलाह

    नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है. इसके अलावा अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने वाले लोग भी अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.

  • 07:51 AM • 11 Oct 2026

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री पहले निकलें

    दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों, दफ्तर जाने वालों और यात्रियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं. पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और रास्ते में संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है.

  • 07:50 AM • 11 Oct 2026

    दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: इन रास्तों पर रखें नजर

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जिन प्रमुख स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है, उनमें धौला कुआं फ्लाईओवर, मंडी हाउस, झंडेवालान, पंचकुइयां, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, लोधी रोड फ्लाईओवर, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता, रेल भवन, पटेल चौक, गोल डाकखाना और कनॉट प्लेस के आसपास के मार्ग शामिल हैं.

    इसके अलावा शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, चेम्सफोर्ड रोड, नीला गुम्बद, मदरसा टी-पॉइंट, सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, अशोका रोड-जंतर-मंतर रोड राउंडअबाउट, विंडसर पैलेस, टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, बाराखंभा रोड और RML अस्पताल राउंडअबाउट पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है.

  • 07:46 AM • 11 Oct 2026

    जंतर-मंतर इलाके में भारी सुरक्षा

    जंतर-मंतर इलाके में आज भी भारी सुरक्षा बल तैनात है.

    #WATCH दिल्ली: जंतर-मंतर इलाके में आज भी भारी सुरक्षा बल तैनात है। https://t.co/DXlPsf9Cqf

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026

     

  • 07:43 AM • 11 Oct 2026

    सोनम वांगचुक बोले- 'भारत में अघोषित आपातकाल', गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग

    CJP के प्रदर्शन और नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर सोनम वांगचुक ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारत में 'अघोषित आपातकाल' होने की बात कही और गिरफ्तार किए गए नेताओं की जल्द रिहाई की उम्मीद जताई.

    वांगचुक ने कहा कि उन्होंने रविवार के विरोध प्रदर्शन से पहले एकता और शांति की अपील करते हुए संदेश पोस्ट किया था. उस समय उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति होगी. उन्होंने कहा कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए कई नेताओं की मौजूदगी से उन्हें खुशी हुई थी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    सोनम वांगचुक ने उम्मीद जताई कि गिरफ्तार लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नेताओं को सोमवार तक रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन या पदयात्रा करने पर विचार कर सकते हैं.

  • 07:31 AM • 11 Oct 2026

    CJP प्रदर्शन पर UN की टिप्पणी से भारत नाराज, बताया आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप

    दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) की टिप्पणी को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र की चिंताओं को अनुचित बताते हुए इसे देश के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करार दिया.

    जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार भारतीय संविधान में निहित है. देश की संस्थाएं, स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया इस अधिकार की रक्षा करते हैं.

    भारत ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांतिपूर्ण सभा के अधिकार पर उचित प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. अधिकारियों को कानून के अनुसार काम करना होता है और किसी भी शिकायत के समाधान के लिए देश की अदालतें उपलब्ध हैं. भारतीय मिशन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय से दुनिया के अन्य हिस्सों में होने वाले बड़े प्रदर्शनों पर भी इसी तरह ध्यान देने की अपील की.

  • 07:30 AM • 11 Oct 2026

    हिरासत की घटनाओं पर UN ने जताई चिंता

    संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई है. कार्यालय ने भारतीय अधिकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करने और मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने की अपील की है.

  • 07:28 AM • 11 Oct 2026

    सोमवार को INDIA गठबंधन के प्रदर्शन की तैयारी

    CJP के रविवार के प्रदर्शन के बाद सोमवार को INDIA गठबंधन की ओर से बड़े प्रदर्शन की तैयारी की खबर है. ममता बनर्जी के दिल्ली में रुकने और प्रदर्शन में शामिल होने की बात सामने आई है. अभिषेक बनर्जी के भी दिल्ली लौटने की तैयारी है.

  • 07:28 AM • 11 Oct 2026

    शनिवार को करीब 3 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को प्रदर्शन के दौरान करीब 3 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था. बाद में सभी को छोड़ दिया गया. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने के बाद विमान में हिरासत में लिए जाने की खबर भी सामने आई थी. देर रात तक इन तीनों के बारे में पुलिस की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी.

  • 07:27 AM • 11 Oct 2026

    सुप्रीम कोर्ट में होगी विशेष सुनवाई

    प्रदर्शन के दौरान पाबंदियां लगाने, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही रोकने तथा लोगों को हिरासत में लेने के आरोपों से संबंधित अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट रविवार को सुनवाई करेगा. इसके लिए विशेष पीठ बनाई गई है.

  • 07:27 AM • 11 Oct 2026

    कनॉट प्लेस के बाजार आज खुलेंगे

    नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बताया है कि कनॉट प्लेस के बाजार 11 अक्टूबर को खुलेंगे. एसोसिएशन ने व्यापारियों से सतर्क रहने और दुकानों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की है.

  • 07:27 AM • 11 Oct 2026

    मेट्रो के सभी गेट खोले गए

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं. संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा भी बहाल कर दी गई है. फिलहाल ट्रेनों को रद्द करने की कोई योजना नहीं है.

  • 07:26 AM • 11 Oct 2026

    30 प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 अक्टूबर के लिए एडवाइजरी जारी की है. कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राजधानी के 30 प्रमुख चौराहों और सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. जरूरत के अनुसार सुबह 6 बजे से प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. 

    DELHI TRAFFIC POLICE ADVISORY In view of the law and order situation, traffic may be impacted on following stretches in Delhi on 11.10.2026. 1. Diversions Diversions will be enforced starting from 06:00 AM on 11.10.2026 depending upon prevailing situation. General public is informed that movement at following points and surrounding stretches might remain affected:- 1.Round About Shankar Road-Vande Matram ‘T’ Point towards New Delhi 2.Dhaula Kuan Flyover 3.Round About Jhandewalan 4.Round About Panchkuian 5.Round About Mandi House 6.Dr Dinesh Nandini Dalmia Chowk (W-Point) 7.Ram Charan Aggarwal Chowk (A-Point) 8.Minto Road/Deen Dayal Upadhyay Marg https://t.co/hLq6pNQgBG Nanak Chowk 10.Chemsford Road – Outer Circle Connaught Place T-Point 11.Bharion Road- MGM (Ring Road) T-Point 12.Lodhi Road Flyover 13.Round About Neela Gumbad 14.Madarsa T- Point 15.Round About Samrat Hotel 16.Sardar Patel Marg- Panchsheel Marg Crossing 17.Under Bhikaji Kama Place 18.Under Moti Bagh Flyover 19.Ring Road-San Martin Marg T-Point 20.Round About Ashoka Road – Jantar Mantar Road 21.Round About Windsor Palace 22.Tolstoy-Janpath Crossing 23.Round About Rail Bhawan 24.Jai Singh Road – Sansad Marg Crossing 25.Outer Circle Connaught Place -Barakhamba Road T-Point 26.Round About Gol Dak Khana 27.Round About Patel Chowk 28.Jai Singh Road – Ashoka Road T-Point 29.Round About RML Hospital 30.Outer Circle Connaught Place - Sansad Marg T-Point 2.Commuters’ Advisory & Recommendations •Plan in Advance: Please keep extra travel time in hand if heading towards railway stations, ISBTs, or the airport via New Delhi and Central Delhi. •Avoid Non-Essential Travel: Commuters are requested not to undertake non essential travel. •Dynamic Restrictions: Traffic management measures are dynamic and will be relaxed or regulated based on real-time ground assessment. 3.Stay Updated (Real-Time Information) For live updates, alternate routes, and continuous traffic alerts, please keep referring to official Delhi Traffic Police platforms: •Website: https://t.co/8CZTflQ8x7 •X (Twitter): @dtptraffic •Instagram : @dtptraffic •Facebook : @dtptraffic •Helpline Numbers: 1095 or 011-25844444 #DPTrafficAdvisory #DTPUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic

    — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 10, 2026