Delhi DTC Bus Route: दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, नरेला से सिविक सेंटर तक शुरू हुई नई एसी बस, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग

वैशाली

• 01:17 PM • 07 Aug 2026

Delhi DTC AC Bus Route 131: नरेला और बाकनेर के हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. डीटीसी ने नया एसी बस रूट 131 शुरू कर दिया है, जिससे अब सिविक सेंटर तक सीधी यात्रा संभव होगी. जानिए बस किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी, कितने बजे मिलेगी और किन यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा.

 DTC ने शुरू किया नया एसी बस रूट 131
DTC ने शुरू किया नया एसी बस रूट 131
Google CTA

Delhi DTC AC Bus Route: दिल्ली के नरेला और बाकनेर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने एक नया एसी बस रूट शुरू कर दिया है. इस नई बस सेवा के जरिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर (एमसीडी मुख्यालय) से बाकनेर गांव के बीच सीधी आवाजाही संभव हो सकेगी. इससे दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के समय व पैसे दोनों की बचत होगी.

Read more!

रूट संख्या 131: जानिए किन-किन प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी बस

यह नई एसी बस सेवा 'रूट संख्या 131' के तहत संचालित की जा रही है. यह बस सिविक सेंटर से शुरू होकर दिल्ली के कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों को आपस में जोड़ेगी. इसके निर्धारित मार्ग में बाकनेर गांव, नरेला का पूरा इलाका, शनि मंदिर, मुकरबा चौक, आईएसबीटी राजघाट और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर शामिल हैं. इस मार्ग से बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाके सीधे सेंट्रल दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्रों से जुड़ गए हैं.

सुबह और शाम के पीक आवर्स में मिलेगी बस, जानें पूरी टाइमिंग

यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस एसी बस सेवा का संचालन सुबह और शाम के पीक आवर्स में किया जाएगा.

सुबह का समय: बाकनेर गांव से सुबह 8:00 बजे से 8:30 बजे के बीच बस सिविक सेंटर के लिए रवाना होगी
शाम का समय: सिविक सेंटर से शाम 5:45 बजे और 6:30 बजे दो बार यह बस बाकनेर गांव के लिए निकलेगी

स्थानीय निवासियों, छात्रों और कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस नई बस सेवा के शुरू होने से नरेला और बाकनेर गांव के ग्रामीणों को एमसीडी मुख्यालय या सेंट्रल दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में काम कराने के लिए अब महंगे निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों और विद्यार्थियों को कम खर्च में आरामदायक, सुरक्षित और पोल्यूशन फ्री एसी बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. इससे निजी वाहनों का इस्तेमाल घटेगा और ट्रैफिक के दबाव के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी.

जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

इस नए बस रूट का औपचारिक शुभारंभ एमसीडी के नेता सदन जय भगवान यादव और स्थायी समिति अध्यक्षा सत्य शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बाहरी दिल्ली में कनेक्टिविटी मजबूत करने से लोगों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी. वहीं स्थानीय निवासियों ने भी इस शुरुआत पर खुशी जताई है, क्योंकि इससे पेट्रोल का खर्च बचेगा और गर्मी में राहत भरा सफर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर! चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की डेडलाइन, जानिए कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट