Delhi First Yamuna Cruise Service News: क्या आपने कभी यह सोचा था कि आप देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के बीचोंबीच क्रूज की सैर कर सकेंगे? अब आपका यह सपना बहुत जल्द सच होने जा रहा है. दिल्ली में नदी पर्यटन (River Tourism) को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित क्रूज संचालन की शुरुआत अब दीपावली के ठीक बाद और छठ महापर्व से पहले होने जा रही है. इस योजना के तहत राजधानीवासियों को यमुना में क्रूज की सवारी का एक नया और शानदार अनुभव मिलने वाला है.
ADVERTISEMENT
कब से शुरू होना क्रूज सेवा?
सरकारी योजनाओं के मुताबिक, इस क्रूज सेवा को 4 नवंबर से ही शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन दीवाली के बड़े आयोजनों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते इसका शुभारंभ तय समय पर नहीं हो सका. हालांकि, अच्छी बात यह है कि क्रूज और उससे जुड़ी तमाम प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हैं. सुरक्षा मानकों और तकनीकी जांच के लिए पहले ही लगभग एक हफ्ते तक इसका सफल परीक्षण (Trial) किया जा चुका है. अब सरकार की पूरी कोशिश इसे आगामी छठ महापर्व से ठीक पहले जनता के लिए समर्पित करने की है.
क्या होगा क्रूज का रूट?
यमुना में संचालित होने वाले इस पहले क्रूज के रूट और सुविधाओं की बात करें, तो इसका संचालन सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक के प्रस्तावित मार्ग पर किया जाएगा. इस दौरान यात्रियों को यमुना नदी में लगभग 35 से 45 मिनट तक क्रूज की सैर करने का शानदार अवसर मिलेगा.
जानें मिलेंगी क्या सुविधाएं?
शुरुआती चरण में केवल एक ही क्रूज का संचालन किया जाएगा, जिसमें एक बार में लगभग 30 यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी. सरकार और पर्यटन विभाग को पूरी उम्मीद है कि इस बेहतरीन पहल से दिल्ली में रिवर टूरिज्म को एक बिल्कुल नई पहचान मिलेगी. इसके शुरू होने से न केवल यमुना के किनारे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सोलर प्लांट लगवाने पर मिलेगी 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें आवेदन का तरीका
ADVERTISEMENT


