Delhi Viral News: दिल्ली की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! सिगरेट पीने से रोका तो महिला पुलिसकर्मी से ही भिड़ गई लड़की

दिल्ली में एक महिला को सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने से टोकने पर उसने महिला पुलिसकर्मी के साथ तीखी बहस की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला नियम मानने के बजाय पुलिस से ही स्मोकिंग बैन का बोर्ड दिखाने की जिद करती दिख रही है.

दिल्ली वायरल वीडियो
दिल्ली वायरल वीडियो

वैशाली

follow google news

दिल्ली की सड़कों पर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा होता है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है. ताजा मामला एक वायरल वीडियो का है, जिसमें एक महिला पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने को लेकर महिला पुलिसकर्मी से उलझती नजर आ रही है. नियम और कानून की दुहाई देने के बजाय, महिला उल्टा पुलिस वाली से ही 'नो स्मोकिंग' बोर्ड दिखाने की मांग करने लगी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बीच सड़क पर खुलेआम सिगरेट पी रही है. जब वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे टोका और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने से मना किया, तो महिला शांत होने के बजाय भड़क गई. महिला ने पुलिसकर्मी से तीखे लहजे में सवाल किया, "मुझे नो स्मोकिंग का बोर्ड दिखाइए, कहां लिखा है कि यहां सिगरेट नहीं पी सकते?"

पुलिस और महिला के बीच तीखी नोकझोंक

वीडियो में महिला पुलिसकर्मी धैर्य से काम लेते हुए उसे सिगरेट फेंकने और नियम मानने की बात कह रही है. वहीं, सिगरेट पी रही महिला लगातार बहस कर रही है और चालान काटने की चुनौती दे रही है. महिला का तर्क था कि अगर यहां घूमना अलाउड है, तो स्मोकिंग के लिए मनाही का बोर्ड कहां है? इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही, जिसे आसपास खड़े लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोग महिला के बर्ताव को गलत बता रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि पुलिस को भी नियमों को लेकर स्पष्टता रखनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, "पब्लिक प्लेस के अपने रूल्स होते हैं और उन्हें शांति से फॉलो करना चाहिए." वहीं दूसरे ने सख्त एक्शन की मांग की.

क्या कहता है नियम?

आपको बता दें कि भारत में 'सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम' (COTPA) के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना कानूनी अपराध है. इसके लिए जुर्माने का भी प्रावधान है. दिल्ली पुलिस अक्सर ऐसे मामलों में चालान काटती है, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर पब्लिक प्लेस बिहेवियर पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 'नौकरी या बच्चा?...पिता को चुनने के लिए मजबूर न करें', संसद में राघव चड्ढा ने 'पैटर्निटी लीव' के लिए की बड़ी मांग!

    follow google news