दिल्ली में फिर दौड़ेगी डबल-डेकर बस! AC बस में बैठकर करें दिल्ली का दीदार; जानें रूट और फीचर्स

दिल्ली में फिर शुरू हुई डबल-डेकर बस सेवा! इलेक्ट्रिक एसी बस में बैठकर देखें इंडिया गेट, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन. जानें किराया, रूट और इस हाई-टेक बस के खास फीचर्स.

NewsTak
दिल्ली में डबल डेकर बस की हुई शुरुआत.

सुशांत मेहरा

follow google news

दिल्ली की सड़कों पर 1980 के दशक का वो दौर वापस लौट आया है, जब डबल-डेकर बसें शहर की पहचान हुआ करती थीं. दिल्ली सरकार ने 'देखो मेरी दिल्ली' टूरिज्म पहल के तहत नई इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस (Electric Double Decker AC Bus) लॉन्च की है. यह बस न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि पर्यटकों को एक विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए हाई-टेक फीचर्स से भी लैस है.

Read more!

संसद भवन से इंडिया गेट तक का सफर 

फिलहाल यह बस प्रोजेक्ट के तौर पर इंडिया गेट, विजय चौक, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन के आसपास के रूट पर चलाई जाएगी. पर्यटक कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा के खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ बस की ऊपरी मंजिल से उठा सकेंगे. आने वाले दिनों में पुरानी दिल्ली, लाल किला और पुराने किले जैसे स्मारकों को भी इस रूट में जोड़ा जा सकता है. 

हाई-टेक फीचर्स और सुरक्षा का तालमेल

  • डिस्प्ले और अनाउंसमेंट: बस के अंदर डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई है जो अगले स्मारक की जानकारी देगी और लाउडस्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट भी की जाएगी. 
  • सिटिंग कैपेसिटी: इस बस में कुल 63 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जिसमें लेग-स्पेस (पैरों के लिए जगह) का विशेष ध्यान रखा गया है. 
  • सुरक्षा: यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी बस सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से लैस है और फायर सेफ्टी के लिए सिलेंडर भी रखे गए हैं. 
  • दो एग्जिट गेट: बस में चढ़ने और उतरने के लिए दो अलग-अलग दरवाजे दिए गए हैं. 

कितना होगा किराया? 

खबरों के मुताबिक, इस बस का किराया 200 से 500 रुपए के बीच तय किया जा सकता है. सरकार का मानना है कि इस पहल से दिल्ली के टूरिज्म को काफी बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को BJP ने ही बरी कराया.." अदालत के फैसले के बाद Sandeep Dixit का बड़ा बयान!
 

    follow google news