Delhi Airport System Glitch:दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इस गड़बड़ी से आने-जाने वाली सभी उड़ानों प्रभावित हुई है.
ADVERTISEMENT
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 100 फ्लाइट्स में देरी हो चुकी है. दिल्ली एयरपोर्ट देरी की यह समस्या यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है.
ATC में सॉफ्टवेयर से जुड़ी दिक्कत
सूत्रों के अनुसार, ATC सिस्टम में सॉफ्टवेयर से जुड़ी दिक्कत के चलते यह समस्या हुई है. स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइंस की कई उड़ानें लेट हो गई हैं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
एयरपोर्ट प्रबंधन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने एक बयान जारी कर बताया कि टीम DIAL और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर समस्या को जल्दी ठीक करने में जुटी है. उन्होंने असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी एयरलाइन से लगातार संपर्क में रहें.
स्पाइसजेट ने जारी किया बयान!
वहीं, स्पाइसजेट ने भी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि दिल्ली ATC में भारी भीड़ और तकनीकी दिक्कत के कारण सभी आगमन और प्रस्थान वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है. एयरलाइन ने यात्रियों को सुझाव दिया कि वे अपनी फ्लाइट की लेटेस्ट जानकारी चेक करते रहें.
अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी एयरलाइन से अपडेट ले लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
ADVERTISEMENT

