'पेचकस से तोड़ा लॉकर और घसीटी गई लाश', IRS की बेटी की हत्या और रेप मामले में पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा।

IRS officer daughter case: अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी के साथ हुए रेप और मर्डर केस में बड़ा खुलासा. आरोपी राहुल मीणा ने पेचकस से लॉकर तोड़ा, बेहोश पीड़िता का थंब इंप्रेशन इस्तेमाल किया और एक घंटे में पूरी वारदात को अंजाम दिया. जानिए दिल्ली के इस सनसनीखेज केस की पूरी टाइमलाइन.

IRS officer daughter case update
IRS officer daughter case update

अरविंद ओझा

follow google news

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में सीनियर आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी के साथ हुई दरिंदगी के मामले में आरोपी राहुल मीणा को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में वारदात की जो टाइमलाइन और विवरण सामने आया है, वह रूह कंपा देने वाला है. आरोपी ने न केवल हत्या और रेप किया, बल्कि लॉकर खोलने के लिए बेहोश लड़की के अंगूठे का भी इस्तेमाल किया. विस्तार से जानिए इस मामले की पूरी कहानी.

Read more!

वारदात की खौफनाक टाइमलाइन

वारदात 21 अप्रैल की शाम की है. आरोपी राहुल मीणा शाम करीब 6:24 बजे घर में दाखिल हुआ. वह पहले घर के सामने वाले पार्क में बैठकर इंतजार करता रहा. जैसे ही अधिकारी अपनी पत्नी के साथ जिम के लिए निकले, राहुल ने मौके का फायदा उठाया. वह सीधे स्टडी रूम में पहुंचा जहां 22 वर्षीय पीड़िता पढ़ाई कर रही थी. आरोपी ने उसका मुंह और गला दबाकर उसे काबू करने की कोशिश की, और जब लड़की ने विरोध किया तो एक भारी चीज से उसके सिर पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया.

बेहोश लड़की का थंब इंप्रेशन और रेप

लड़की के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वह उसे घसीटते हुए फ्लैट के अंदर लॉकर तक ले गया. घर का लॉकर बायोमेट्रिक से खुलता था, इसलिए उसने बेहोश लड़की के अंगूठे को लॉकर पर लगायाय हालांकि, ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होने के कारण लॉकर नहीं खुला, जिसके बाद उसने पेचकस से लॉकर तोड़कर कैश और ज्वेलरी लूट ली.

खून से सनी पैंट और जूता घर में ही छोड़े

हत्याकांड के दौरान आरोपी की पैंट और जूतों पर खून लग गया था. पकड़े जाने के डर से उसने अपनी पैंट उतारकर वहीं छोड़ दी और घर में ही रखी एक चप्पल पहन ली। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह शाम 7:22 बजे घर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया. यानी महज एक घंटे के भीतर उसने इस पूरी बर्बरता को अंजाम दिया और फरार हो गया. पुलिस ने उसे दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया है.

ऑनलाइन गेमिंग का चस्का और भारी कर्ज

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि राहुल मीणा ऑनलाइन गेमिंग का बुरी तरह आदी हो चुका था. गेमिंग की वजह से उस पर काफी कर्ज चढ़ गया था. इसी कर्ज को चुकाने और पैसों की हवस में उसने अपने पूर्व मालिक के घर को निशाना बनाया. आरोपी को पहले ही नौकरी से हटाया जा चुका था, लेकिन उसे घर की हर गतिविधि और चाबियों की जानकारी थी.

यहां देखें वीडियो

'हमारी बेटी जैसी थी वो, उसे...', IRS की बेटी की हत्या पर दहला कैलाश हिल्स! पड़ोसियों ने की फांसी की मांग

    follow google news