Delhi IRS Murder Case: राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके में सीनियर IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस के आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान उससे पूछताछ में कई हैरान करने वाले बातें सामने आई है. सूत्रों ने पीड़िता के बेहोश हो जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न की बात भी सामने आई है. इसके साथ ही ये पता चला है कि लूटपाट की नीयत से मृतका के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर घर की तिजोरी खोलने की भी कोशिश की गई थी. बता दें कि पुलिस ने आरोपी को द्वारका के एक होटल से अरेस्ट किया है.
ADVERTISEMENT
फिंगरप्रिंट से तिजोरी खोलने की नाकाम कोशिश
गिरफ्तारी के बाद आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में बताया कि छत पर बने स्टडी रूम में युवती पर हमला करने के बाद वो उसे घसीटते हुए नीचे के फ्लोर पर ले गया. वहां उसने युवती की उंगली का इस्तेमाल कर बायोमेट्रिक सेफ खोलने की कोशिश की. हालांकि, उंगली पर खून लगा होने या शरीर में खून का बहाव रुक जाने की वजह से लॉक नहीं खुला. इसके बाद आरोपी ने पेचकस से जबरदस्ती लॉकर तोड़कर कैश और ज्वेलरी निकाल लिया.
चार लेयर वाली सुरक्षा को ऐसे दिया चकमा
बताया जा रहा है कि 23 साल के आरोपी राहुल पहले इसी घर में काम करता था. ऐसे में उसे परिवार की दिनचर्या और घर के कोने कोने की जानकारी थी. उसे पता था कि युवती के माता पिता सुबह जिम जाते हैं और युवती घर में अकेली होती है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुबह 6:28 बजे कॉम्प्लेक्स में घुसते हुए दिख रहा है. उसे पता था कि सुरक्षा घेरे को कैसे पार करना है. ऐसे में वो सीधा छत पर बने स्टडी रूम में पहुंचा जहां युवती यूपीएससी की तैयारी कर रही थी.
विरोध करने पर लैंप से किया जानलेवा हमला
पूछताछ में राहुल ने कुबूल किया कि वो यौन उत्पीड़न के इरादे से वहां गया था. उसने पीड़िता का गला घोंटकर उसे काबू में करने की कोशिश की तो युवती खुद को छुड़ाने का प्रयास किया. विरोध बढ़ता देख आरोपी ने पास रखे एक लैंप और भारी वस्तु से उसके सिर पर कई वार किए. इससे वह बेहोश हो गई. दावा है कि इसके बाद उसने पीड़िता का यौन यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद माता पिता जब वापस लौटे तो बेटी को खून से लथपथ फर्श पर पाया.
कपड़े बदलकर फरार हुआ शातिर आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल ने देखा कि उसकी पैंट और जूतों पर खून के धब्बे लगे हैं. पकड़े जाने के डर से उसने घर के अंदर ही अपने कपड़े बदले. उसने पीड़िता के भाई की पैंट और चप्पलें पहनीं और लूट का सामान एक बैकपैक में भरकर सुबह 7:22 बजे वहां से निकल गया. पुलिस ने करीब 15 टीमों का गठन कर सीसीटीवी और ऑटो-रिक्शा चालक की मदद से आरोपी का पीछा किया और उसे द्वारका से धर दबोचा.
राजस्थान में भी की थी घिनौनी करतूत
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने दिल्ली आने से पहले 21 अप्रैल की रात राजस्थान के अलवर में भी एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया था. राहुल मीणा मूल रूप से अलवर का ही रहने वाला है. वह करीब आठ महीने से इस घर में काम कर रहा था, लेकिन पैसों की हेराफेरी और उधार सामान खरीदने की शिकायतों के कारण उसे छह हफ्ते पहले ही काम से निकाल दिया गया था. इसी रंजिश और लालच में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें: Kailash Hills Murder Case: पकड़ा गया IRS की बेटी के कत्ल का आरोपी राहुल, CCTV फुटेज आया सामने, पता चली ये कहानी
ADVERTISEMENT


