Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली में कहां भर रहे हैं महिलाओं के ₹2500 वाले फॉर्म? जानिए अपने नजदीकी जिस्ट्रेशन सेंटर की लोकेशन

सुशांत मेहरा

• 01:22 PM • 02 Aug 2026

Delhi ₹2500 Laxmi Yojana Registration: दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के लिए ₹2500 मासिक सहायता का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. आवेदन के लिए आयु, निवास, आय और अन्य पात्रता शर्तें तय की गई हैं. जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ, कौन आवेदन कर सकता है और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत.

दिल्ली में लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
दिल्ली में लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Google CTA

Delhi Lakshmi Yojana Registration: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए घोषित 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के अमल की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है. योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा इसकी शुरुआत किए जाने के बाद राजधानी के विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है.

Read more!

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए गए विशेष शिविर

पूर्वी दिल्ली स्थित जिलाधिकारी (DM) कार्यालय समेत शहर की सभी विधानसभाओं में विशेष पंजीकरण केंद्र तैयार किए गए हैं. इन काउंटरों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने पहुंच रही हैं. स्थानीय स्तर पर बनाए गए ये सहायता केंद्र महिलाओं को आसानी से फॉर्म भरने और दस्तावेज सत्यापित कराने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं.

भुगतान का गणित: ₹1000 बैंक अकाउंट में और ₹1500 फिक्स्ड डिपॉजिट

योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 प्रति माह देने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं:

  • पहला: ₹1000 डिजिटल वॉलेट में + ₹1500 RD या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा. 
     
  • दूसरा: इसमें लाभार्थी पूरा ₹2500 RD/FD में जमा कर सकता है. RD/FD वाली राशि हर महीने जमा होती रहेगी और योजना की 3 साल की अवधि पूरी होने पर ब्याज सहित मिलेगी.

आवेदन हेतु आवश्यक पात्रता एवं मानदंड

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदिका का आयु वर्ग 21 से 60 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त, आवेदिका का कम से कम पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में स्थायी रूप से निवास करना आवश्यक है. क्या हैं पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सभी जरूरी नियम? पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

योजना को केवल जरूरतमंदों तक सीमित रखने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं. यदि महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी अथवा संविदात्मक (contractual) नौकरी में कार्यरत है तो वे इसके पात्र नहीं होंगे. साथ ही, जिनके पास निजी चार पहिया वाहन उपलब्ध हैं या जो निर्धारित आय सीमा से अधिक अर्हता रखते हैं, उन्हें इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है. 

रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य दस्तावेजों की सूची

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित कागजातों को प्रस्तुत करना आवश्यक है: