Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में एक वीडियो सामने आया है. इसमें आग की लपटों और उठते काले धुंए के गुबार के बीच एक महिला कूदते हुए नजर आ रही है. बताया जा रहा है महिला ने जान बचाने के लिए होटल की बालकनी से छलांग लगा दी थी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहल गया. इस अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि 37 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है.
ADVERTISEMENT
होटल में ठहरे हुए थे कई विदेशी नागरिक
इस भीषण आगजनी में घायलों के परिजन मैक्स हॉस्पिटल के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. यहीं घायलों को लाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि होटल में कई विदेशी नागरिक भी ठहरे हुए थे. बेड एंड ब्रेकफास्ट कॉन्सेप्ट के तहत इस रेस्टोरेंट को दिल्ली सरकार ने लाइसेंस दिया था. इसमें 6 कमरों की इजाजत थी, लेकिन 25 कमरे बना गए थे. जाता जानकारी के मुताबिक होटल का बेसमेंट बंद थाइसलिए लोग भाग नहीं पाए.
यहां देखें महिला का वीडियो
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की खबर है और कई लोंग घायल बताए जा रहे है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना फायर ब्रिगेड को सुबह 8:25 से 8:40 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद घटनास्थल पर लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों भेजी गई. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत 37 को किया गया रेस्क्यू
ADVERTISEMENT


