Delhi fire Update: इजाजत 6 कमरों की पर पर चल रहा था 25 कमरों में होटल, भीषण आग ने ली 21 की जान

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में होटल और रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली. शुरुआती जांच में चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है. 6 कमरों की अनुमति वाले परिसर में 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे. हादसे के बाद प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस की जांच तेज हो गई है.

भीषण आग ने ली 21 की जान
भीषण आग ने ली 21 की जान

अभिनव माथुर

follow google news

Delhi Malviya Nagar Fire incident: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग से अब तक 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. वहीं 37 लोगों को होटल से बाहर निकाला जा चुका है. बताया जा रहा है कि आग पहले रेस्टोरेंट में लगी फिर धीरे-धीरे पूरे होटल में फैल गई. आग इतनी तेज फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे में 21 लोग जिंदा जल गए. 

Read more!

ताजा जानकारी के मुताबिक इस रेस्टोरेंट को इस होटल में बेड एंड ब्रेकफास्ट कॉन्सेप्ट के तहत दिल्ली सरकार की तरफ से लाइसेंस मिला हुआ था. इसमें महज 6 कमरों की इजाजत थी और 25 कमरों में होटल ऑपरेट हो रहा था. हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें कुछ विदेशी पर्यटक भी रुके हुए थे. आग के वक्त पर्यटक होटल में थे या नहीं इसकी अभी जांच जारी है. इधर केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है. 

कैसे हुआ हादसा?

घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली में सरकार मंत्री आशीष सूद ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 8:25 से 8:40 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई. घटना के समय मौके पर भयंकर धुएं का गुबार छा गया. आग कैसे लगी फिलहाल इसकी कोई जानकारी पता नहीं लग पाई है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि होटल के पास बने मैक्स हॉस्पिटल में जहां इलाज कराने के लिए आने वाले लोग इस होटल में रुकते थे. मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय होटल में कई विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे. इस दौरान भीषण आग से बचने के लिए लोग ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाते दिखे.
 

    follow google news