दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत 37 को किया गया रेस्क्यू

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को लगी भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 20 लोगों की मौत हो गई है. मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं.

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग,
दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग,

अमरदीप कुमार

follow google news

Delhi Malviya Nagar Fire incident: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 20 लोगों की मौत होने की खबर है. आग लगने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर फायर डिपार्टमेंट की 10 गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है. वहीं मौके से 37 लोगों के रेस्क्यू कर लिया गया है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग अपनी जान बचाने के लिए मजबूरन बिल्डिंग से नीचे कूदने लगे. अब इसके वीडियो भी सामने आए हैं.

Read more!

सुबह के समय लगी रेस्टोरेंट में अचानक आग

मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को सुबह करीब 9 बजे मालवीय नगर के इस रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके तुरंत बाद आग बुझाने के लिए रवाना हो गईं. इस हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की भयावहता को देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊपर के कमरों और रेलिंग से नीचे की तरफ कूद रहे थे. आग इतनी जबरदस्त थी कि उसका काला धुआं काफी दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा था. इस बिल्डिंग में ठहरने का भी इंतजाम था जिसकी वजह से कुछ विदेशी नागरिक भी यहां रुके हुए थे.

#WATCH | Delhi | Death toll rises to 10 in Malviya Nagar restaurant fire incident, say Delhi Police.

Visuals from the site pic.twitter.com/sfrzsMzJIm

— ANI (@ANI) June 3, 2026

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने दी जानकारी

हादसे की सूचना मिलते ही साउथ डिस्ट्रिक्ट के एसडीएम जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सुबह जानकारी मिलते ही डीडीएमए सेल को एक्टिवेट कर दिया गया और सभी ईसी को तुरंत पहुंचने के लिए कहा गया. एसडीएम ने बताया कि बिल्डिंग के नीचे एक रेस्टोरेंट चल रहा था और शुरुआती तौर पर इसी रेस्टोरेंट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है. एसडीएम ने अभी पूरी एक्जैक्ट डिटेल आना बाकी है और आग लगने के असली कारणों का जांच के बाद ही पता चल पाएगा. 

PM ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को 2 लाख का ऐलान

वहीं इस मामले में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं" घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहे हैं" इसके साथ ही पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की एक्स-ग्रेसिया देने का ऐलान किया है. वहीं घायलों को 50,000 रुपये देनी बात कही है. 

    follow google news