Delhi Metro: दिल्ली में दौड़ेगी देश की पहली 3 कोच वाली मेट्रो, जानें रूट-स्टेशन और इसकी खासियत

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. DMRC पहली बार देश की पहली 3 कोच वाली मेट्रो ट्रेन शुरू करने जा रहा है. यह नई मेट्रो Phase-4 के तहत लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर पर चलेगी. जानिए इस नई 3 कोच वाली दिल्ली मेट्रो की खासियत, पूरा रूट, स्टेशन और यात्रियों को मिलने वाले फायदे.

Delhi Metro
Delhi Metro

दिनेश यादव

follow google news

दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की सुविधा के लिए हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करती है. अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC एक ऐसा नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है जो न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश में पहली बार होगा. दिल्ली मेट्रो अब उन इलाकों तक भी अपनी पहुंच बना रही है जहां आबादी कम है, ताकि दिल्ली का कोई भी हिस्सा अछूता न रहे. इसी कड़ी में देश की पहली 3 कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. यह मेट्रो बाकी रूटों पर चलने वाली 6 या 8 कोच की मेट्रो से पूरी तरह अलग होगी और इसे बेहद खास तरीके से डिजाइन किया जा रहा है.

Read more!

इस रूट पर दौड़ेगी 3 कोच वाली मेट्रो

यह अनोखी 3 कोच वाली मेट्रो ट्रेन दिल्ली मेट्रो के Phase 4 प्रोजेक्ट के तहत चलाई जाएगी. DMRC ने इसके लिए लाजपत नगर से लेकर साकेत जी ब्लॉक तक का एक नया मेट्रो कॉरिडोर चुना है. इस रूट की कुल लंबाई करीब 8.38 किलोमीटर होगी. इस पूरे कॉरिडोर को तैयार करने के लिए डीएमआरसी की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, अगले 22 महीनों यानी करीब 2 साल के भीतर यह पूरा मेट्रो रूट बनकर तैयार हो जाएगा और यात्रियों के लिए इस पर मेट्रो दौड़ने लगेगी.

आखिर इसी रूट को क्यों चुना गया?

आमतौर पर दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर 6 या 8 कोच वाली लंबी ट्रेनें चलती हैं, जिनके लिए बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म बनाए जाते हैं. लेकिन लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक का यह कॉरिडोर बेहद छोटा और कॉम्पैक्ट रूट है. इस रूट पर रोजाना करीब 60 से 80 हजार यात्रियों के सफर करने का अनुमान है, जिससे यहां ऑक्युपेंसी (यात्रियों की संख्या) सामान्य रूटों के मुकाबले कम रहेगी. इसी कम ऑक्युपेंसी और छोटे रूट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यहां 3 कोच वाली मेट्रो चलाने का फैसला किया है. इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है और अगर यह सफल रहता है, तो आने वाले समय में दिल्ली के अन्य कम आबादी वाले रूटों पर भी 3 कोच वाली मेट्रो देखने को मिल सकती है.

बाकी स्टेशनों से आधे आकार के होंगे इसके प्लेटफॉर्म

इस छोटे और कॉम्पैक्ट रूट की एक और बड़ी खासियत यहां बनने वाले मेट्रो स्टेशन होंगे, जो आम स्टेशनों की तुलना में बहुत छोटे होंगे. जहां दिल्ली मेट्रो के सामान्य स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई 140 मीटर से ज्यादा होती है, वहीं इस स्पेशल रूट पर बनने वाले प्लेटफॉर्म की लंबाई मात्र 70 से 76 मीटर के बीच होगी. यानी इस रूट के स्टेशन आम मेट्रो स्टेशनों से साइज में करीब-करीब आधे होंगे. इस 8.38 किलोमीटर लंबे रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से 7 स्टेशन एलिवेटेड (ऊपर) होंगे और 1 स्टेशन अंडरग्राउंड (जमीन के नीचे) तैयार किया जाएगा.

रूट में शामिल होंगे ये 8 स्टेशन और 3 इंटरचेंज हब

लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच बनने वाले इस कॉरिडोर से कई प्रमुख इलाकों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा. इस रूट पर जो 8 स्टेशन तय किए गए हैं, उनमें लाजपत नगर, एंड्रयूजगंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्प भवन, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर और पुष्प विहार शामिल हैं. इन इलाकों के यात्रियों की राह आसान करने के साथ-साथ इस रूट पर 3 इंटरचेंज हब भी बनाए जाएंगे. ये इंटरचेंज हब यात्रियों को दिल्ली मेट्रो के अन्य मौजूदा नेटवर्क और लाइनों से जोड़ने का काम करेंगे, जिससे पूरी दिल्ली में आना-जाना बेहद सुगम हो जाएगा.

यहां देखें वीडियो

दिल्ली मेट्रो में अब पूरी बोगी होगी सिर्फ आपकी! DMRC की इस खास सुविधा में मिलेंगी VIP सुविधाएं, स्कूल बच्चों के लिए बड़ा डिस्काउंट

    follow google news