दिल्ली में बड़ा मेट्रो अलर्ट, CJP प्रोटेस्ट के कारण आज 11 बड़े स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, पढ़ें पूरी लिस्ट

न्यूज तक डेस्क

02 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 2 2026 8:53 AM)

सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के कारण दिल्ली के 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की व्यवस्था जारी रहेगी.

दिल्ली से गुरुग्राम का सफर होगा सिर्फ 25 मिनट!
दिल्ली से गुरुग्राम का सफर होगा सिर्फ 25 मिनट!
Google CTA

राजधानी दिल्ली में सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली पुलिस की सलाह पर सुरक्षा एहतियात के तौर पर मध्य और दक्षिण दिल्ली के 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं.

Read more!

मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भले ही इन स्टेशनों के गेट बाहर से बंद रहेंगे, लेकिन कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज (ट्रेन बदलने) की सुविधा जारी रहेगी.

बंद रहने वाले स्टेशनों की सूची

सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास द्वार अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेंगे, जिसके तहत जनपथ, पटेल चौक, सेवा तीर्थ, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार और रामकृष्ण आश्रम मार्ग स्टेशनों से यात्री न तो मेट्रो में चढ़ सकते हैं और न ही बाहर निकल सकते हैं. वहीं, यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर बाहरी आवाजाही बंद होने के बावजूद केवल इंटरचेंज सुविधा (ट्रेन बदलने की व्यवस्था) चालू रखी गई है, ताकि एक लाइन से दूसरी लाइन पर सफर करने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो.

यात्रियों के लिए क्या बदला?

बाहरी आवाजाही पर रोक: यात्री इन 11 स्टेशनों से बाहर नहीं निकल सकेंगे और न ही इन स्टेशनों से अंदर प्रवेश कर सकेंगे.
इंटरचेंज सुविधा चालू: राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लाइन बदलने की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी.

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी रूट योजना जांच लें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए आसपास के अन्य वैकल्पिक स्टेशनों का उपयोग करें. स्टेशन परिसरों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में इंडिया गेट के नीचे से दौड़ेगी मेट्रो, बनेगा 9.9 किमी का नया कॉरिडोर और