Delhi Metro: मेट्रो में इस वजह से लड़ पड़े सरदार जी और महिला, वीडियो सोशल मीडिया पर होने लगा वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर एक बुजुर्ग सरदार जी और महिला के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सरदार जी के कड़े तेवर और 'तमीज' की नसीहत को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है.

दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो

वैशाली

follow google news

दिल्ली मेट्रो और विवादों का अब चोली-दामन का साथ हो गया है. आए दिन मेट्रो के अंदर से लड़ाई-झगड़े और बहस के वीडियो सामने आते रहते हैं. ताज़ा मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जहाँ एक सीट को लेकर एक बुजुर्ग सरदार जी और एक महिला के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

क्या है पूरा माजरा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस की शुरुआत मेट्रो में सीट शेयरिंग को लेकर हुई. वीडियो की शुरुआत में सरदार जी अपनी सीट पर बैठे नज़र आ रहे हैं, जबकि एक महिला और उनके साथ खड़ा एक पुरुष उनसे बहस कर रहे हैं. मामला तब गरमा गया जब सरदार जी ने महिला को टोकते हुए कहा, "आराम से बात करो, हम तुम्हारी सुनने के लिए नहीं बैठे हैं. अपनी लेडीज सीट पर जाकर बैठो."

सरदार जी का कड़ा रुख

वीडियो में सरदार जी का तेवर काफी सख्त नज़र आ रहा है. उन्होंने महिला और उसके साथ मौजूद शख्स को साफ कर दिया कि वह दबने वाले नहीं हैं. शोर-शराबे के बीच सरदार जी बार-बार यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें तमीज से बात करनी चाहिए. वहीं, महिला के साथ खड़ा शख्स भी इस बहस में कूद पड़ा, जिससे मेट्रो के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अन्य यात्री भी इस झगड़े से परेशान होते दिखे और उन्हें शांत रहने की सलाह देते नज़र आए.

सोशल मीडिया पर सरदार जी को मिला समर्थन

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूज़र्स सरदार जी के समर्थन में उतर आए हैं. एक यूज़र ने लिखा, "सरदार जी ने बिल्कुल सही जवाब दिया." वहीं, एक अन्य ने मज़ाकिया अंदाज़ में कमेंट किया, "दिल्ली मेट्रो में एक बार 'लाइव कलेश' देखना मेरा सपना है." कुछ लोग इसे 'डेली मेट्रो डोज' बता रहे हैं, तो कुछ लोग मेट्रो में रोज़ाना होने वाली इन बहसों से काफी परेशान दिखे.

नियमों के बावजूद नहीं थम रहा 'मेट्रो कलेश'

दिल्ली मेट्रो प्रशासन (DMRC) द्वारा यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने की बार-बार अपील और भारी जुर्माने के प्रावधानों के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सीट शेयरिंग और व्यवहार को लेकर होने वाली ये नोकझोंक अब दिल्ली मेट्रो की एक अलग ही पहचान बनती जा रही है. यात्रियों के बीच बढ़ता तनाव और धैर्य की कमी इन वायरल वीडियो के ज़रिए साफ झलकती है.

ये भी पढ़ें: Delhi Fire News: गोकुलपुरी में पार्किंग की आग ने मचाया तांडव, जान बचाने के लिए मासूम बच्चे के साथ इमारत से कूदीं

    follow google news