जींस-टॉप और टैटू वाली लड़की ने दिल्ली मेट्रो में कर दी ऐसी हरकत, यात्री ने टोका तो बीच सफर में ही हो गया बड़ा हाईवोल्टेज ड्रामा! वीडियो वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में जींस-टॉप और टैटू वाली एक लड़की के यात्रियों से पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यात्री द्वारा सवाल पूछे जाने पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. घटना के बाद मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था और CISF की निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं. जानिए पूरा मामला और लोगों की प्रतिक्रियाएं.

Delhi Metro Viral Video
Delhi Metro Viral Video

वैशाली

follow google news

दिल्ली मेट्रो, जो रोजाना लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है, अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का एक बड़ा जरिया बनती जा रही है. आए दिन मेट्रो कोच, प्लेटफॉर्म या स्टेशनों से ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आधुनिक पहनावे वाली लड़की मेट्रो के भीतर अन्य यात्रियों से पैसे (भीख) मांगती हुई नजर आ रही है. लड़की का यह अंदाज और उसकी हरकत इस समय इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है.

Read more!

जींस-टॉप और टैटू वाली लड़की का भीख मांगने का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की, जिसने जींस और टॉप पहना हुआ है, मेट्रो कोच के अंदर मौजूद है. लड़की का हेयरकट काफी स्टाइलिश है और उसके शरीर पर दो-तीन तरह के टैटू भी बने हुए हैं. दिखने में काफी आधुनिक लगने वाली यह लड़की मेट्रो के अंदर सफर कर रहे अन्य पैसेंजर्स से टिकट के बहाने पैसे मांग रही है. वीडियो में वह यह कहती हुई भी दिखती है कि उसके पास केवल 10 रुपये हैं जबकि उसे कहीं जाने के लिए 30 रुपये के टिकट की जरूरत है. इसी तरह वह घूम-घूमकर मेट्रो में लोगों से पैसे इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है.

यात्री ने जब टोका तो बुरी तरह भड़क गई लड़की

मेट्रो के भीतर लड़की को इस तरह घूम-घूमकर पैसे मांगते देख वहां मौजूद एक अन्य यात्री ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई. जब उस सह-यात्री ने महिला को उसकी इस हरकत पर टोका और पूछा कि 'आपके हाथ-पैर इतने अच्छे हैं, फिर आप सबसे पैसा क्यों मांग रही हो? क्या मेट्रो में इस तरह घूमकर पैसे मांगने की कोई अथॉरिटी है?' तो यह बात सुनकर लड़की बुरी तरह भड़क गई.

उसने गुस्से में आकर यात्री से तीखी बहस शुरू कर दी और चिल्लाते हुए कहा कि 'तुम वीडियो क्यों बना रहे हो, पहले अपना फोन नीचे रखो.' यात्री ने जब उसे सीआईएसएफ (CISF) की धमकी दी तो लड़की ने चुनौती देते हुए कहा कि 'हां, जा बुला ले, मैं यहीं आराम से बैठी हूं.' दोनों के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए अपने अनुभव

इस वीडियो के सामने आने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई लोगों ने दावा किया है कि यह लड़की उन्हें भी अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों पर मिल चुकी है. एक यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि यह लड़की उसे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर मिली थी और वहां भी लोगों से पैसे मांग रही थी. वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने बताया कि उन्होंने इस लड़की को कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन और पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास इसी तरह की हरकतें करते हुए देखा है. लड़की के पहनावे पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'जींस, टी-शर्ट और स्टाइलिश बाल कटवाकर भीख मांगने का यह बिल्कुल नया स्टाइल है'.

मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना के बाद दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है. सोशल मीडिया यूजर्स ने मेट्रो परिसरों में सुरक्षा तैनात करने वाली एजेंसियों और सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि 'मेट्रो में लगे कैमरे क्या सिर्फ पासपोर्ट साइज फोटो खींचने के लिए हैं? क्या मेट्रो सिक्योरिटी वालों को यह सब दिखाई नहीं देता?' वहीं, कुछ अन्य लोगों ने मेट्रो सुरक्षा गार्ड्स की मुस्तैदी पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि ऐसी लापरवाही के लिए सुरक्षा एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए. लोग अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या इस मामले में मेट्रो अधिकारियों द्वारा कोई सख्त कदम उठाया गया है या नहीं.

यहां देखें वीडियो

'मैं महिला हूं, गाड़ी पीछे नहीं लूंगी...' दिल्ली की सड़क पर रॉन्ग साइड गाड़ी अड़ाकर महिला ने खेला वुमेन कार्ड, वीडियो वायरल

    follow google news