Delhi Metro Viral Video: 'गलत तरीके से छुआ...', मेट्रो में लड़की ने सरेआम लड़के को सिखाया सबक, जमकर हुई गाली-गलौज

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, जिसमें भीड़भाड़ वाले कोच के अंदर एक युवती और युवक के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज देखी जा रही है. वीडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने का दावा किया जा रहा है, हालांकि घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. जानें वायरल वीडियो में क्या दिखा और सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बड़ी बहस.

Delhi Metro Viral Video
Delhi Metro Viral Video

वैशाली

follow google news

दिल्ली मेट्रो अपनी सुविधा के साथ-साथ अब आए दिन होने वाले विवादों के लिए भी चर्चा में रहती है. सोशल मीडिया पर अक्सर मेट्रो के भीतर लड़ाई-झगड़े और अतरंगी हरकतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ताजा मामला एक वीडियो का है, जिसमें मेट्रो कोच के अंदर एक लड़की और लड़के के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज देखी जा सकती है. इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया है.

Read more!

मेट्रो के अंदर हंगामा और गंभीर आरोप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के खचाखच भरे कोच में एक लड़की, एक युवक पर गंभीर आरोप लगा रही है. लड़की का दावा है कि मेट्रो में चढ़ते समय उक्त युवक ने उसे गलत तरीके से छुआ है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते एक बड़ी लड़ाई का रूप ले लिया. वीडियो में लड़की काफी गुस्से में नजर आ रही है और लड़के को खरी-खोटी सुना रही है.

युवक का पलटवार और तीखी नोकझोंक

लड़की के आरोपों पर लड़के ने भी चुप रहने के बजाय पलटवार किया. वीडियो में युवक भी लड़की से उलझता हुआ और ऊंची आवाज में बात करता नजर आ रहा है. बहस के दौरान युवक कुछ ऐसी बातें भी कहता सुना जा सकता है जिससे विवाद और बढ़ गया. वह लड़की को चुप रहने की हिदायत देते हुए बेहद आक्रामक लहजे में बात कर रहा है. कोच में मौजूद अन्य यात्री इस पूरी घटना के मूकदर्शक बने रहे, हालांकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी दिखे.

सोशल मीडिया पर सच्चाई को लेकर छिड़ी बहस

यह वीडियो vinesandbeers नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी दी गई है. इसमें लिखा गया है कि खचाखच भरी मेट्रो में एक आरोप सब कुछ बदल देता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर कहानी का विलेन साफ तौर पर दिखाई दे. कैप्शन में यह भी सुझाव दिया गया है कि न्याय करने से पहले थोड़ा ठहरना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी भीड़ और अफरातफरी में जो हमें दिखता है, वह पूरी सच्चाई नहीं होती.

यूजर्स की प्रतिक्रिया में बंटा इंटरनेट

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग लड़के के बात करने के तरीके की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसकी बातों से ही वह घटिया लग रहा है. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी एक पक्ष को दोषी ठहराना गलत है. सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या यह वास्तव में छेड़छाड़ का मामला है या फिर भीड़भाड़ की वजह से हुई कोई गलतफहमी. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है.

यहां देखें वीडियो

    follow google news