नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो, जिसे शहर की लाइफलाइन कहा जाता है आजकल अपनी सुरक्षा और बढ़ते अपराधों को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शातिर जेबकतरे को चोरी करना महंगा पड़ गया. एक बुजुर्ग यात्री की सतर्कता और हिम्मत की वजह से न केवल उनका फोन बच गया, बल्कि चोर को उसके अंजाम तक भी पहुंचाया गया.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर एक चोर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन बुजुर्ग अंकल डरे नहीं, बल्कि उन्होंने पूरी फुर्ती दिखाते हुए अपना फोन वापस खींच लिया और शोर मचा दिया. शोर सुनकर वहां मौजूद यात्री इकट्ठा हो गए और चोर को भागने का मौका नहीं दिया.
जनता का गुस्सा और सुरक्षा गार्ड्स की मुस्तैदी
पकड़े जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने चोर की जमकर धुनाई की. खुद को बचाने के लिए चोर स्टेशन की सीढ़ियों के नीचे छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन यात्रियों ने उसे घेर लिया. इसके बाद सूचना मिलते ही दो सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुँचे और चोर को अपनी कस्टडी में ले लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद भी चोर बड़ी बेरुखी से जवाब दे रहा था, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसे फिर से थप्पड़ जड़ दिए.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
- यह वीडियो 'घर का कलेश' नाम के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
- एक यूजर ने लिखा, "मेट्रो में अब चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं, यात्रियों को खुद ही सतर्क रहना होगा."
- दूसरे यूजर ने दुःख जताते हुए कहा, "ना जाने दिल्ली मेट्रो को किसकी नजर लग गई है, आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं."
- कई लोगों ने बुजुर्ग अंकल की बहादुरी की जमकर तारीफ की है.
मेट्रो सफर में बढ़ता खतरा
दिल्ली मेट्रो में अब सफर के साथ-साथ अपनी जेब और सामान की सुरक्षा करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है. सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे कानून हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना मेट्रो स्टाफ या सुरक्षा गार्ड्स को दें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बोरवेल लगवाना हुआ आसान: केजरीवाल सरकार की नई पॉलिसी, अब घर-घर मिलेगी परमिशन, जानें क्या है पूरा प्रोसेस
ADVERTISEMENT


