दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में भारी हंगामा! नाबालिग लड़कियों ने दीं गंदी गालियां और किए अश्लील इशारे, वीडियो वायरल 

Delhi Metro viral video: दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में नाबालिग लड़कियों द्वारा गाली-गलौज और अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल हो गया है. अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. इस घटना ने महिला सुरक्षा और मेट्रो में निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Delhi Metro viral video
Delhi Metro viral video

वैशाली

follow google news

दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो एक बार फिर विवादों में है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ नाबालिग लड़कियां मेट्रो के महिला कोच (Women's Coach) के अंदर अन्य महिला यात्रियों के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं. इस घटना ने मेट्रो के भीतर महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्तुति शर्मा नाम की एक यूजर ने इस घटना का वीडियो साझा किया है. स्तुति के अनुसार, यह घटना मजेंटा लाइन (Magenta Line) की है. वीडियो में चार लड़कियों का एक समूह मेट्रो कोच के अंदर जोर-जोर से चिल्लाते और महिलाओं को निशाना बनाकर अश्लील गालियां देते हुए दिखाई दे रहा है. आरोप है कि इन लड़कियों ने न केवल शोर मचाया, बल्कि महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट किए और फर्श पर बैठी यात्रियों को चिढ़ाने के लिए 'पूरी-सब्जी खा लो' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

'हम सदमे में हैं': यात्री का आपबीती

वीडियो शेयर करने वाली यूजर ने बताया कि वह इस घटना से बेहद डरी हुई हैं. उन्होंने लिखा कि जब महिलाओं ने लड़कियों को शांत रहने के लिए कहा, तो वे और ज्यादा उग्र हो गईं और भद्दे इशारे करने लगीं. चश्मदीदों के अनुसार, ये लड़कियां लगातार बॉडी शेमिंग कर रही थीं और पूरे कोच में हुड़दंग मचा रही थीं, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद नहीं था.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से इन लड़कियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब दिल्ली मेट्रो का महिला कोच भी सुरक्षित नहीं रहा. सुरक्षा जांच कहां है?' वहीं दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र की लड़कियों की ऐसी मानसिकता समाज के लिए एक बड़ा खतरा है.

सुरक्षा पर उठे सवाल

दिल्ली मेट्रो को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित परिवहन माना जाता है, लेकिन कोच के अंदर इस तरह की गतिविधियों और खुलेआम गाली-गलौज ने यात्रियों को चिंतित कर दिया है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे हुड़दंगी तत्वों को मेट्रो में प्रवेश कैसे मिल रहा है और आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया.

    follow google news