सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक रील ने सबका ध्यान खींच रखा है. रील में बताया जा रहा है कि साल 2026 के पहले महीने जनवरी 1 से 27 के बीच राष्ट्रीय राजधानी से 807 लोग लापता हो गए है. यह बात जैसे-जैसे फैल रही है लोगों की चिंता भी बढ़ रही है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा था कि घबराने या डरने की कोई वजह नहीं है. लेकिन आज यानी शु्क्रवार को दिल्ली पुलिस ने एक और बयान जारी करते हुए बताया है कि उनके हाथ कुछ अहम सबूत लगे है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
807 लोग हुए लापता
बताया जा रहा है कि 1 से 27 जनवरी के बीच दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए है. हालांकि इनमें से 235 लोगों मिल गए है, लेकिन 572 लोगों का अभी तक कोई ट्रेस नहीं हुई है. हैरान करने वाली बात यह है कि मिसिंग लोगों ने बच्चों की संख्या काफी ज्यादा 197 है, जिनमें से अभी तक सिर्फ 48 का पता चल पाया है. साथ ही इन लापता लोगो मे सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां गायब हुई हैं.
घबराने की जरूरत नहीं- दिल्ली पुलिस
मामले की गंभीरता और लोगों में पैदा होते डर को देखते हुए गुरुवार को दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी संजय त्यागी ने अपना एक बयान जारी किया है. इस बयान में उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने और डरने की कोई जरूरत नहीं है. अगर पिछले साल से इन आंकड़ों की तुलना की जाए तो यह कम है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस मिसिंग पर्सन रिपोर्ट की गंभीरता से जांच कर रही है.
दिल्ली पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत?
वहीं आज दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक अपडेट दिया है. हालांकि यह अपडेट इंग्लिश में है जिसका हिंदी अनुवाद है, 'कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद, हमें पता चला कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जो हंगामा हो रहा है, उसे पैसे देकर प्रमोट किया जा रहा है. पैसे के लालच में डर फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
पुलिस ने लोगों से अपील की है वो अफवाहों से दूर रहें और साथ ही इस मामले से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं फैलाए. इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यहां देखें दिल्ली पुलिस का ट्विट
यह खबर भी पढ़ें: आधा दर्जन थानों का चक्कर काटते रहें परिजन...सुबह गड्ढे में मिला बेटा, नोएडा के बाद अब दिल्ली से आई खौफनाक कहानी
ADVERTISEMENT

