दिवाली के बाद से दिल्ली-NCR में बढ़े वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है. हवा की गुणवत्ता खराब होता देख दिल्ली-NCR में GRAP-3 पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. इन पाबंदियों को लेकर कार और दूसरे वाहन ओनर्स में काफी गफलत है. सवाल ये है कि दिल्ली और NCR में कौन से वाहन अभी चल सकते हैं और कौन से नहीं. ये पाबंदी किस वाहन पर कब तक है और पाबंदी से किन वाहनों को छूट दी गई है. हम इसे विस्तार से बता रहे हैं.
ADVERTISEMENT
GRAP स्टेज III के तहत 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड ऐसे वाहनों को राजधानी में प्रवेश पर रोक लगाई गई है जो BS6 उत्सर्जन मानकों (emission standards) को पूरा नहीं करते हैं. 6 नवंबर से लागू किए गए GRAP स्टेज III के तहत दिल्ली ही नहीं, बल्कि NCR क्षेत्र के 5 जिलों में पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर भी पाबंदियां लगा दी गई हैं.
दिल्ली में कौन से वाहन बैन, किसे मिली छूट
नियम के तहत दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS4 और उससे पुराने वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर 1 नवंबर से 31 जनवरी तक रोक है. CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को भी इस पाबंदी से बाहर रखा गया है.
तो क्या दिल्ली में BS3, BS4 पेट्रोल कारें भी बैन हैं ?
इस पाबंदी में दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS3 पेट्रोल, BS4 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहन बैन हैं. वहीं दिल्ली रजिस्ट्रेशन वाली BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल वाहनों पर ग्रैप 3 नियमों के तहत बैन लगाया गया है. BS 4 पेट्रोल वाहन तभी चल सकेंगे जब इनका 15 साल तक का रजिस्ट्रेशन वैलिड हो और प्रॉपर PUC सर्टिफिकेट हो.
किसे मिली है छूट ?
TOI ऑटो में छपी एक खबर के मुताबिक GRAP शेड्यूल के अनुसार, दिव्यांग व्यक्ति BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाले हल्के मोटर वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते उन वाहनों को विशेष रूप से उनके लिए ही तैयार किया गया हो. ये भी जरूरी है कि ऐसे वाहनों का उपयोग केवल उनके निजी सफर के लिए किया जा रहा हो.
दिल्ली की अदालतों में काम करने वालों को छूट
इसके अलावा 7 नवंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली की अदालतों में काम करने वाले वकीलों और कोर्ट स्टाफ को एक सीमित अंतरिम छूट दे दी है. बशर्ते कि उनकी कारों पर दिल्ली बार एसोसिएशन द्वारा जारी एक वैध पार्किंग स्टिकर होना चाहिए. यह छूट 1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 के बीच केवल कोर्ट के कामकाज वाले दिनों में दिल्ली आने-जाने के लिए मान्य है.
आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट
इसके अलावा आपातकालीन वाहनों की कटेगरी में आने वाले एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल इमरजेंसी गाड़ियों को छूट दी गई है. इसके साथ ही जरूरी सेवाओं वाले कमर्शियल वाहन जैसे दूध, फल, सब्जी, मेडिकल सप्लाई को भी छूट दी गई है.
ध्यान देने वाली बात है कि आपात कालीन और दिव्यांग जनों के लिए ये छूट दिल्ली और NCR दोनों स्थानों पर लागू है.
नोएडा समेत NCR में क्या बैन, किसे मिली छूट ?
अब बात नोएडा समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की करें तो GRAP चरण III के तहत BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल वाहनों पर बैन लगाया गया है. यानी ऐसे वाहन न ही NCR क्षेत्र में चलेंगे न ही बाहर के जिले से आने वाले ऐसे वाहनों को एंट्री मिलेगी और न ही ऐसे वाहन दिल्ली में भी प्रवेश कर पाएंगे.
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में बताया गया है कि 6 नवंबर 2026 से जिले में GRAP-3 लागू हो चुका है. इस दौरान गौतमबुद्ध नगर में BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल वाहनों के अवागामन पर प्रतिबंध रहेगा. भारी या मध्यम माल वाहन जो खुले में रेत या दूसरे सामान लेकर जाते हैं उनपर भी बैन रहेगा. वाहन चालकों के लिए PUC सर्टिफिकेट अपडेटेड होना चाहिए भले ही वो BS 6 मानक वाले ही क्यों न हों. 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पूरी तरह से बैन हैं.
तो क्या BS 4 पेट्रोल वाहनों को छूट है ?
BS IV पेट्रोल वाहनों को कुछ शर्तों के साथ छूट दिया गया है. मसलन ऐसे वाहनों का NCR यानी यानी नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद में चलने के लिए वहां का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. इसके साथ वाहनों का प्रॉपर PUC सर्टिफिकेट हो और उनका रजिस्ट्रेशन फेल न हो.
यदि वाहन BS 6 है और सभी मानकों पर खरा है तो दिल्ली समेत NCR में चल सकते हैं. यदि वाहन पेट्रोल है और वो BS 4 है तो केवल दिल्ली या NCR के उसी जिले में चल सकते हैं जहां का रजिस्ट्रेशन है. यदि वाहन BS IV डीजल या BS III पेट्रोल है तो अब उन्हें आगामी आदेश तक घर से बाहर मत निकालिए.
बाइक के लिए क्या है नियम ?
GRAP 3 के तहत बाइक को छूट दी गई है. हालांकि बाइक 15 साल से पुरानी न हो और उसका वैध PUC सर्टिफिकेट हो. वो रजिस्ट्रेशन के बाकी शर्तों को पूरा करती हो तभी दिल्ली-NCR में चल सकती है.
मालवाहक वाहनों के लिए क्या है नियम ?
सभी BS-IV डीजल हल्के मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है. हालांकि, जो वाहन आवश्यक वस्तुओं को ले जा रहे हैं या आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें इससे छूट दी जाएगी. BS-III और उससे नीचे के भी सभी कमर्शियल मालवाहक (चाहे वो डीजल या पेट्रोल से चलते हों और हल्के या भारी हों और जो दिल्ली के बाहर पंजीकृत हैं) के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. यानी दिल्ली में BS IV पेट्रोल में हल्के मालवाहक चल सकते हैं. यही नियम NCR में भी लागू है. हालांकि इनके लिए भी रजिस्ट्रेशन की वही शर्तें हैं जो BS 4 पेट्रोल गाड़ियों के लिए हैं.
दिल्ली की BS 4 पेट्रोल नोएडा में चल सकती है ?
अब सवाल ये है कि दिल्ली में रजिस्टर्ड BS 4 पेट्रोल वाहन इस दौरान नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद में चल सकती हैं. जवाब है- हां चल सकती हैं. लेकिन इन जिलों में रजिस्टर्ड BS 4 पेट्रोल वाहनों के दिल्ली में एंट्री पर बैन रहेगा.
दिल्ली-NCR में GRAP-3 नियमों से जुड़े टॉप 15 Q&A
1. दिल्ली में कौन से वाहन पूरी तरह बैन हैं?
दिल्ली में बाहर के राज्यों/जिलों में रजिस्टर्ड BS-4 वाहन की एंट्री बैन है. वहीं दिल्ली में रजिस्टर्ड BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल वाहनों पर रोक है.
2. क्या दिल्ली में रजिस्टर्ड BS-4 पेट्रोल कार दिल्ली-NCR में चल सकती है?
हां, दिल्ली (DL नंबर) में रजिस्टर्ड BS-4 पेट्रोल कारें दिल्ली और एनसीआर में चल सकती हैं, बशर्ते उनका 15 साल का रजिस्ट्रेशन वैध हो और उनके पास अपडेटेड PUC सर्टिफिकेट हो.
3. NCR के कौन-कौन से जिले में GRAP 3 प्रभावी है ?
NCR के सारे जिले नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत इसमें सोनीपत को जोड़ दिया गया है.
4. क्या NCR जिलों की BS-4 पेट्रोल कार दिल्ली में आ सकती है?
नहीं. दिल्ली के बाहर (NCR के जिलों समेत) रजिस्टर्ड BS-4 पेट्रोल वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर बैन है.
5. नोएडा समेत अन्य NCR जिलों में BS-4 पेट्रोल कार का क्या नियम है?
BS-4 पेट्रोल वाहन नोएडा या NCR के किसी भी जिले में तभी चल सकते हैं, जब उनका रजिस्ट्रेशन उसी जिले/क्षेत्र का हो. गाड़ी 15 साल से पुरानी न हो और वैध PUC सर्टिफिकेट हो.
6. नोएडा और NCR के अन्य जिलों में किन वाहनों पर पूरी तरह रोक है?
NCR क्षेत्र में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों के चलने और बाहर से आने पर पूरी तरह प्रतिबंध है.
7. क्या GRAP-3 में बाइक और स्कूटर पर भी कोई पाबंदी है?
नहीं, GRAP-3 के तहत दोपहिया वाहनों (बाइक) को छूट दी गई है. हालांकि, बाइक 15 साल से पुरानी नहीं होनी चाहिए और उसका वैध PUC सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
8. क्या CNG और इलेक्ट्रिक (EV) वाहनों पर भी कोई रोक है?
नहीं, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को इस पाबंदी से पूरी तरह बाहर रखा गया है. ये दिल्ली और NCR में बेरोकटोक चल सकते हैं.
9. अगर मेरी गाड़ी BS-6 है, तो क्या मुझे कोई परेशानी होगी?
यदि आपका वाहन BS-6 मानक का है और सभी कागजात (खासकर अपडेटेड PUC सर्टिफिकेट) पूरे हैं, तो आप दिल्ली और पूरे NCR में कहीं भी आ-जा सकते हैं.
11. मालवाहक (कमर्शियल) वाहनों के लिए दिल्ली में क्या नियम हैं?
सभी BS-4 डीजल हल्के मालवाहक वाहनों और दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-3 व उससे नीचे के सभी कमर्शियल मालवाहक वाहनों (पेट्रोल या डीजल, हल्के या भारी) के दिल्ली में प्रवेश पर रोक है.
12. किन कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की छूट दी गई है?
दूध, फल, सब्जी और मेडिकल सप्लाई जैसी आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस) से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है.
13. क्या दिव्यांग व्यक्तियों को पुराने वाहन चलाने की छूट मिली है?
हां, GRAP शेड्यूल के तहत दिव्यांग व्यक्ति विशेष रूप से अपने लिए तैयार किए गए BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल हल्के मोटर वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते उनका उपयोग केवल निजी सफर के लिए हो.
14. ये बैन कब तक रहेगा ?
GRAP स्टेज III के तहत 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक अगले आदेश आने तक प्रभावी है.
15. ग्रैप 4 लगने पर क्या ये प्रावधान और कड़े हो जाएंगे ?
वाहनों के मामले में लगभग यही नियम ग्रैप 4 में भी रहेंगे.
ADVERTISEMENT


