Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर! 47°C तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के इन इलाकों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने 21 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 47 डिग्री तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी है. तेज लू, गर्म हवाएं और धूलभरी आंधियां अगले कई दिनों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी. IMD ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर
दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Weather IMD Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के कारण सुबह होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं. वहीं, रात में गर्म से लोगों की नीदें उड़ी हुईं हैं. इस बीच अब मौसम विभाग ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार इस समय दिल्ली-NCR के कई इलाकों में लू जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे यहां 21 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला कई दिनों तक बना रहेगा. यानी साफ है कि आने वाले दिनों में भी गर्म से राहत मिलने के कोई आसार नहीं नहीं हैं.

Read more!

दिल्ली में 21 मई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा. राजधानी के अनेक स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी और कहीं-कहीं पर भीषण लू चलने की संभावना है. इसके साथ ही दिन के समय सतह पर लगातार तेज हवाएं चलेंगी. इन पश्चिमी हवाओं की सामान्य गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि बीच-बीच में 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले तेज झोंके भी आ सकते हैं जो आपको परेशान करेंगे.

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट 

मौसम के अनुसार, दिल्ली के सभी इलाको में भीषण गर्मी का संकट मंडरा रहा है. ऐसे में उत्तर पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली समेत सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके अतिरिक्त NCR के आसपास के इलाकों फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद के लिए भी भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है. यहां अनेक स्थानों पर प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा.

दिल्ली में तापमान का पूर्वानुमान

राजधानी में पारे का ग्राफ लगातार रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है. वहीं रात के समय भी कोई खास राहत नहीं मिलेगी और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. विभाग ने शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित संवेदनशील लोगों को विशेष सावधानी बरतने, तेज धूप में बाहर न निकलने और लगातार पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में आने वाले पूरे हफ्ते भीषण गर्मी दौर जारी रहेगा. आगामी 22 मई को भी अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी. इसके बाद 23 और 24 मई को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है, जहां पारा 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, इन दोनों दिनों में दिन के दौरान हवा की रफ्तार और अधिक बढ़ जाएगी, जिससे 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ कभी-कभी 45 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली धूलभरी गर्म हवाएं लोगों को झुलसाएंगी. इसके बाद 25 और 26 मई को भी आसमान साफ रहेगा और लू का प्रकोप लगातार जारी रहने की संभावना जताई गई है.

    follow google news