Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 10 जुलाई को होगी झमाझम बारिश या मिलेगी राहत? मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने साफ कर दी पूरी तस्वीर

न्यूज तक डेस्क

09 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 9 2026 7:56 PM)

Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए नया अपडेट जारी किया है. राजधानी के सभी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. जानिए कहां होगी बारिश, किन इलाकों में बढ़ेगी परेशानी और आने वाले दिनों में मौसम किस तरह करवट बदलने वाला है.

दिल्ली में 10 जुलाई को बारिश थमेगी या बढ़ेगी?
दिल्ली में 10 जुलाई को बारिश थमेगी या बढ़ेगी?
Google CTA

Delhi NCR 10 July Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. पिछले करीब दो दिनों से राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है. इस झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत तो दी है, लेकिन कई जगहों पर जलभराव होने से यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 10 जुलाई को लेकर अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, मानसून के एक्टिव होने कारण फिलहाल दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में तेज बारिश का ये सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है.

Read more!

10 जुलाई को दिल्ली में कौसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, 10 जुलाई 2026 को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. इस दिन यहां दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की बारिश होनी की बात कही गई है. यहां सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके बाद दोपहर और शाम के समय से बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की बात कहीं गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने 10 जुलाई को दिल्ली के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें शामिल जिले हैं:

  • उत्तरी दिल्ली
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली
  • पश्चिमी दिल्ली
  • मध्य दिल्ली
  • पूर्वी दिल्ली
  • शाहदरा
  • नई दिल्ली
  • दक्षिण-पश्चिम दिल्ली
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली
  • दक्षिणी दिल्ली

इसके अलावा एनसीआर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहेगा और वहां के लिए भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह

मौसम विभाग ने आज के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था में थोड़ी रुकावट आ सकती है. वाहन दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ने, बिजली की आपूर्ति बाधित होने और तेज हवाओं से कमजोर ढांचों को आंशिक नुकसान पहुंचने की आशंका है.

IMD की सलाह: लोग यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक जाम की स्थिति की जांच कर लें, बिजली की लाइनों या तारों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में वृद्धि होगी.

11 जुलाई: दिल्ली के सभी जिलों (जैसे नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली आदि) में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और पूर्वाह्न/अपराह्न के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना रहेगी.

12 से 14 जुलाई: इसके बाद 12 जुलाई से मानसूनी बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आ जाएगी. 12, 13 और 14 जुलाई को नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा समेत सभी इलाकों में आसमान में केवल आंशिक या सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा.

बारिश थमने के कारण आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे एक बार फिर हल्की उमस भरी गर्मी का अहसास होने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Viral News: दिल्ली में Uber बुक करते ही कंटेंट क्रिएटर के उड़े होश, जब स्टीयरिंग व्हील पर दिखी 'कैब क्वीन'