Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया. हालांकि, सुबह की शुरुआत तो आसमान में हल्के बादलों से हुई लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटी मारली. दिन ढलते-ढलते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में काले बादलों का डेरा जमा हो गया और इसके बाद बारिश का दौरा शुरू हो गया. इस बीच अब मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 11 अगस्त के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार राजधानी के सभी जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 11 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 11 अगस्त को दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह तड़के से लेकर दोपहर तक ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो स्पेल देखने को मिल सकते हैं. इसके बाद शाम या रात के समय भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, 11 अगस्त को दिल्ली के सभी प्रमुख जिले येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही NCR के प्रमुख शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.
आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR के मौसम का हाल
मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 से 16 अगस्त तक दिल्ली-NCR के तमाम जिलों - चाहे वह नई दिल्ली, शाहदरा, ईस्ट दिल्ली हो या फिर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम- सभी जगह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रोजाना हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा. 12 और 13 अगस्त को दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 14 और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के आसपास सुबह और दोपहर में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के दौरान भी मौसम सुहाना और सुहावना बना रहेगा. पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे और CJP नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें वायरल, जानिए बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा
ADVERTISEMENT


