Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में अब मॉनसून विदाई की ओर है. इसके चलते मौसम का मिजाज फिलहाल सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को अब बादलों और हवाओं से राहत मिल रही है. विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-NCR में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जिससे गर्मी और चिपचिपी उमस से काफी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 17 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 17 सितंबर को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह से लेकर दोपहर के बीच राजधानी के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. तापमान की बात करें तो इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके साथ ही दिन के अलग-अलग समय में 05 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी. खबर लिखे जाने तक मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नही किया है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. दिल्ली की बात करें तो 17 सितंबर को हल्की फुहारों के बाद 18 सितंबर से 22 सितंबर के दौरान बारिश रुक जाएगी और केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 18 सितंबर को अधिकतम तापमान 32-34°C और 19 से 22 सितंबर के दौरान अधिकतम तापमान 33-36°C के बीच दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हवाएं 05 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेंगी, जिससे दिल्ली और NCR के जिलोंउत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और सुखद बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की रेखा सरकार का ASHA वर्कर्स को बड़ा तोहफा, मासिक इंसेंटिव हुआ दोगुना
ADVERTISEMENT


