Delhi Weather 25 August: दिल्ली-NCR में सोमवार को एक बार फिर जोरदार बारिश देखने को मिली. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे. इसके बाद करीब 11 बजे के दिल्ली NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई. दोपहर में भी कई जगह अंधेरा जैसा माहौल बना रहा. बारिश के कारण दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली. इस बीच अब लोगों की नजर मंगलवार के मौसम पर है. ऐसे में चलिए जानते हैं मंगलवार को मौसम विभाग ने क्या पूर्वानुमान जारी किया है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक 25 अगस्त को दिल्ली में दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है. दोपहर से शाम के बीच भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं एनसीआर में फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
25 अगस्त के बाद दिल्ली के मौसम में बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है. 26 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि बारिश की संभावना नहीं है और आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 27 और 28 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है. 29 और 30 अगस्त को तापमान 35 से 37 डिग्री तथा न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इन दिनों भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में सौरव दास की याचिका पर क्या हुआ? सुनवाई के बाद खुद कैमरे पर दिया अपडेट
ADVERTISEMENT


