Delhi weather 27 August: बुधवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. बारिश की वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है. खबर लिखे जाने तक शाम के समय भी आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. इस बीच मौसम विभाग ने अपना ताजा दैनिक बुलेटिन जारी कर दिया है. ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में कही जानें की योजना बना रहे हैं तो कल और आने वाले दिनों का मौसम का हाल जरुर देख लें.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 27 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त 2026 को दिल्ली में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. हलांकि सुबह से लेकर दोपहर के बीच कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दौरान लगभग 10 से 15 किमी/घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बन रही है. बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम विभाग ने 27 अगस्त 2026 के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 अगस्त से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियों में विराम लग जाएगा. 28 से 30 अगस्त के बीच अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इस दौरान पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं 31 अगस्त और 01 सितंबर को भी आसमान में आंशिक बादल ही बने रहेंगे और तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में भारी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.
ADVERTISEMENT


