Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा 9 अक्टूबर को मौसम? मौसम बदलने को लेकर IMD ने जारी किया ये अलर्ट!

न्यूज तक डेस्क

• 08:26 PM • 08 Oct 2026

Delhi Weather Update: 9 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना नहीं है. तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. जानें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में मौसम का हाल और 14 अक्टूबर तक का पूरा पूर्वानुमान.

Delhi-NCR Weather Update
Delhi-NCR Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में 9 अक्टूबर को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के 8 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. हालांकि, इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ सकता है. 9 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

Read more!

9 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

9 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन 24 घंटे में बारिश नहीं होगी. सुबह के समय दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे, दोपहर में पश्चिमी हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे और शाम-रात में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

दिल्ली-NCR के किन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा समेत सभी जिलों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसी तरह NCR के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी 9 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

10 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन भी बारिश नहीं होगी और आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. 11 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री रह सकता है. इन दिनों भी बारिश की संभावना नहीं है.

इसके बाद 13 और 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 13 अक्टूबर को 22 से 24 और 14 अक्टूबर को 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इन दोनों दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है.

दिल्ली में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश