आंधी, बारिश और 50 KM की रफ्तार वाली हवाएं... दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, IMD ने बताया कब बरसेंगे बादल

न्यूज तक डेस्क

• 03:50 PM • 23 Jun 2026

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है. 29 जून तक हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है.

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस अब भी परेशान कर रही है. इसी बीच मंगलवार शाम मौसम ने फिर करवट ली और दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई. हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. वहीं अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है.

Read more!

दिल्ली में 24 जून को कैसा रहेगा मौसम?

माैसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 24 जून को सभी जिलों में आसमान में  बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने इस दिन दोपहर और शाम के समय गरज वाले बादलों के छाने की  संभावना जताई है. हालांकि, IMD को इसके लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं की है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून को दिल्ली के सभी जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. वहीं तापमान की बात करें तो 24 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

दिल्ली में कब तक आएगा मानसून?

वहीं, मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है. अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं. इसके बाद के 3-4 दिनों में मानसून झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी दस्तक दे देगा, जिससे दिल्ली की ओर इसकी प्रगति का रास्ता और साफ हो जाएगा.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को तो आसमान में  बादल छाए रहेंगे, लेकिन इसके बाद 26 और 27 जून को दिल्ली के सभी जिलों में मौसम करवट बदलेगा. इन दिनों दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश, आंधी-तूफान  और बिजली कड़कने की संभावना है. इस दौरान जमीन पर 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बढ़कर 40 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती है. यही सिलसिला 29 जून को भी दोबारा देखने को मिल सकता है, जब तेज हवाओं की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक जा सकती है. इससे आने वाले हफ्ते में दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है.