Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बुधवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलने वाला है. यहां बुधवार को सुबह की शुरुआत उमस भरी गर्मी के साथ हो रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 13 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके बाद दोपहर के बाद दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की से हल्की होने की संभावना है. यहीं नहीं इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. IMD इन हवाओं की स्पीड झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
ADVERTISEMENT
देखें दिल्ली-NCR कें अलर्ट वाले जिलों
मौसम विभाग ने दिल्ली के लगभग सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. आज यानी 13 मई को उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साथ-साथ नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी रहेगी. इसके अलावा NCR के शहरों जैसे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
यहां जानिए तापमान का पूर्वानुमान
वहीं अगर तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि, आज बारिश से कुछ समय तक राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है, जिससे मौसम के पैटर्न में फिर बदलाव दिख सकता है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 14 मई से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और आसमान साफ होने लगेगा. वहीं 14 मई को बादल रह सकते हैं, लेकिन 15 मई से 18 मई के बीच दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत सभी जिलों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इस दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और 17-18 मई तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से लू जैसी स्थिति भी बन सकती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की कतरन मार्केट में चला MCD का बुलडोजर...व्यापारियों का भारी हंगामा, पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक
ADVERTISEMENT


