Delhi Weather Alert: दिल्ली NCR में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. ऐसे में यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने अनुसार ऐसा मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने के कारण हो रहा है. इस बीच अब IMD दौनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार दिल्ली-NCR के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश का ये सिलसिला आने वाले 11 अगस्त तक जारी रहने वाला है. अगर आप इन दिनों में घर से बाहर निकलने से पहले मौसम विभाग का पूर्वानुमान जरूरी जान लें.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 6 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. आईएमडी ने दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह से दोपहर के बीच कई इलाकों मेंबहुत हल्की से हल्की बारिश की एक-दो बार बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. शाम और रात के समय भी कई जगहों में बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान है. इस दौरान 5 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
देखें अलर्ट वाले जिलों के नाम
येलो अलर्ट वाले जिलों की बात करें तो इनमें उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा शामिल. इसके साथ NCR के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी ये अलर्ट लागू किया है. इन सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ दोपहर से शाम के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा?
आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के 6 7 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के दौरान ज्यादातर जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की बौछारें और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि शाम या रात में फिर से हल्की बारिश का अनुमान है. 6 अगस्त को अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 22-24 डिग्री, जबकि 7 अगस्त को अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और सुबह से रात तक अलग-अलग समय पर हल्की बारिश की संभावना है. 9 अगस्त को भी सुबह से लेकर शाम तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. आगे 10 अगस्त को दोपहर से शाम के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश हो सकती है और 11 अगस्त को भी दिन भर में एक-दो बार हल्की बारिश की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT


