Delhi NCR 1 September weather update: दिल्ली-NCR में अगस्त के आखिरी दिनों में लोग उमस और हल्की गर्मी से परेशान रहे. लेकिन अब सितंबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की गतिविधियों और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर भारत में मौसमी चक्र सक्रिय हो रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में बारिश के आसर बन रहे हैं. इससेलोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के
ADVERTISEMENT
लिए अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसमें 1 सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक का पूर्वनुमान जारी किया है.
दिल्ली में 1 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर को दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि, दोपहर से शाम के बीच कई इलाकों में गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की बात भी कही गई है. खबर लिखे जाने तक मौसम विभाग दिल्ली के लिए किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. वहीं अगर तापमान की बात करें तो 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
सितंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दायरा बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 सितंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान गिरकर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. इसके बाद 3 और 4 सितंबर को भी दिल्ली, नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत सभी जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. 5 और 6 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
यह भी पढ़ें: मानसून में दिल्ली क्यों डूब जाती है? सिंचाई विभाग की रिपोर्ट में सामने आए 8 नाले, अब सुधार की बनी योजना
ADVERTISEMENT


