Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आज होगाी बारिश या आएगी धूप?... मौसम विभाग ने बता दिया पूरा अपडेट

Delhi mausam update: दिल्ली-NCR में अचानक बदले मौसम ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. मई की शुरुआत में ही तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

Bihar weather update
Bihar weather update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर बाद हुई बारिश ने तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है. चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आई इस बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. बात दें कि अप्रैल के आखिरी दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था लेकिन अब वहीं अब मई की शुरुआत थोड़ी राहत भरी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक्टिव एटमोस्फियरिक गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जो आगे भी गर्मी के असर को कुछ हद तक कम कर सकता है.

Read more!

दिल्ली में 1 मई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 1 मई 2026 को राजधानी दिल्ली के आसमान में रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है . IMD के मुताबिक दिन के समय धूप और बादलों की लुका-छिपी जारी रहेगी, जिससे सीधे पड़ने वाली तेज धूप का प्रभाव थोड़ा कम रह सकता है . हालांकि, बारिश की संभावना आज बहुत कम है, लेकिन हवाओं की दिशा में बदलाव और बादलों की मौजूदगी से उमस में थोड़ी बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है . दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम का हाल एक जैसा ही रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में तापमान का पूर्वानुमान

तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है . पिछले 24 घंटों में सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो सामान्य से करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था. हालांकि वर्तमान में पारा स्थिर बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज के लिए के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, दिल्ली-NCR के सभी जिलों के लिए बादल छाए रहने की स्थिति बताई है.

दिल्ली में आने वाले दिनों के मौसम का हाल

मौसम  विभाग ने चेतावनी दी है कि भले ही आज मौसम शांत दिख रहा है, लेकिन 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इससे आने वाले दिनों में मौसम की गतिविधियां तेज होंगी और अगले कुछ दिनों में दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 3 से 5 मई के बीच दिल्ली के अधिकतर जिलों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की गति 25-35 किमी प्रति घंटा से लेकर 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है . इस बारिश और तेज हवाओं के कारण 4 मई तक अधिकतम तापमान गिरकर 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

    follow google news