Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

न्यूज तक डेस्क

08 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 8 2026 6:10 PM)

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले दिनों बढ़ी गर्मी और उमस के बीच मौसम फिर करवट लेने वाला है. 9 और 10 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. इसके बाद 11 सितंबर से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है. जानें 14 सितंबर तक मौसम का पूरा अपडेट.

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi NCR 9 September weather update: दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है. पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे दोपहर के समय लोगों को हल्की उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवातीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र की हवाओं में बदलाव देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बौछारों से लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसमें आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है.

Read more!

दिल्ली में 9 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 9 सितंबर 2026 को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दिन किसी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि, दिन के समय उत्तर-पश्चिमी दिशा से 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके बाद दोपहर से रात के समय हवा की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. वहीं तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की चेतावनी और पूर्वानुमान के मुताबिक 10 सितंबर को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 11 सितंबर से दिल्ली-NCR के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है. 11 और 12 सितंबर को उत्तरी, उत्तर-पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी, दक्षिण-पश्चिम और नई दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद में सुबह से रात के बीच कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद 13 और 14 सितंबर को भी आंशिक या आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: