दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर बदली चाल... जानिए 14 जून को किन इलाकों में छाएंगे, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में शुक्रवार की बारिश के बाद मिली राहत अब ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली. मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा. जानिए किन जिलों में बादल छाए रहेंगे और कब लौटेगी भीषण गर्मी.

दिल्ली में मौसम लेगा यू-टर्न
दिल्ली में मौसम लेगा यू-टर्न

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है. शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश के बाद तापमान में जो गिरावट आई थी वो अब धीरे-धीरे खत्म होने की ओर है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा और उसके आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हवाओं के रुख में बदलाव देखा जा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने 14 जून को दिल्ली में बादल छाने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम यू टर्न ले सकता है. ऐसे में जानते हैं कि 14 जून को दिल्ली के किन जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी.

Read more!

14 जून को अलर्ट वाले जिलों के नाम 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, 14 जून को दिल्ली के लगभग सभी जिलों में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. इनमें नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में दोपहर या शाम के समय गरज वाले बादलों के छाने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने 14 जून के लिए कोई भारी चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन लोगों को दोपहर के बाद मौसम में होने वाले बदलावों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा NCR के प्रमुख शहरों जैसे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी इसी तरह का मौसम रहने और गरज वाले बादल बनने की संभावना जताई गई है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. यहां अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है. अगले हफ्ते की शुरुआत 15 जून को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा जबकि 16 जून से लेकर 19 जून के बीच पारा 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाने का अनुमान है. इसी तरह न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हालांकि, 16 जून को दिल्ली के कुछ जिलों में दोपहर या शाम के वक्त दोबारा गरज वाले बादल छा सकते है, लेकिन इसके बावजूद तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 'मेरा बेटा AAP से पार्षद है, इसलिए मनोज तिवारी...' ओ-जोन में बुलडोजर एक्शन पर भड़के पीड़ित, लगाए गंभीर आरोप

    follow google news