Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम का मिजाज! जानिए 14 मार्च को कैसा रहेगा वेदर और बारिश का अपडेट

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD के अनुसार 14 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. जानिए पूरा वेदर अपडेट.

Delhi Weather Update Today
Delhi Weather Update Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

दिल्ली-NCR में मार्च के दूसरे सप्ताह के साथ ही मौसम में बदलाव साफ दिखने लगा है. दिन के समय तेज धूप ने अभी से ही लोगों को परेशान कर दिया है, जबकि अभी भी सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 14 मार्च को दिल्ली-NCR में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. हालांकि अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके चलते 15 मार्च को हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. 

Read more!

14 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. इस दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात का मौसम सुहावना रहेगा. इस दौरान पश्चिमी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम!

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जबकि इसके बाद फिर से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है.

15 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस दिन आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 16 और 17 मार्च को फिर से मौसम सामान्य हो सकता है और आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 

किन इलाकों में रह सकता है असर!

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों में मौसम का यही पैटर्न देखने को मिल सकता है. उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के साथ-साथ एनसीआर के गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी 15 मार्च को हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.

    follow google news