दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम... 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने बारिश और आंधी का अलर्ट किया जारी

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने 16 जून के लिए तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले कुछ दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है. जानिए कब होगी बारिश और कब फिर बढ़ेगी गर्मी.

दिल्ली में 16 जून को कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 16 जून को कैसा रहेगा मौसम

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली और NCR के आसपास के इलाकों में सोमवार की शाम होते-होते मौसम ने करवट बदल ली है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित कई इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी. वहीं आसमान में काले बादलों का डेरा जमा लिया. कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. अचानक मौमस में आए इस बदलाव ने दिल्लीवासियों को झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत दी. इस बीच अब मौसम विभाग ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार मंगलवार यानी 16 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ह सिलसिला जारी रहने वाला है. 

Read more!

दिल्ली में 16 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन के अनुसार,16 जून को दिल्ली के सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. यहां दोपहर और शाम के समय गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की एक बौछार पड़ने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 जून की बारिश के बाद 17, 18 और 19 जून को आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है. इन तीन दिनों के दौरान शुष्क मौसम के कारण तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जाएगी, जिससे अधिकतम पारा 40°C से 42°C तक वापस पहुंच सकता है. हालांकि, 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने जा रहा है. इसके प्रभाव से 20 और 21 जून को दिल्ली के सभी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर वापस लौटेगा.

    follow google news