दिल्ली-NCR में 16 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? बारिश से लेकर गरज-चमक को लेकर आया IMD का अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 07:48 PM • 15 Oct 2026

Delhi Weather Update 16 October: दिल्ली-NCR में 16 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है. IMD के मुताबिक, सुबह से दोपहर तक गरज-चमक और बिजली चमकने की संभावना है.जानिए नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आने वाले दिनों के मौसम का पूरा अपडेट.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में 16 अक्टूबर को मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान सुबह से दोपहर तक गरज-चमक और बिजली चमकने की भी संभावना है. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश का अनुमान जताया गया है. तापमान की बात करें तो 16 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

16 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 अक्टूबर को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. सुबह से दोपहर तक गरज-चमक और बिजली चमकने की संभावना है. दिल्ली के लिए अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा की रफ्तार अलग-अलग समय पर लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई गई है.

NCR में कैसी रहेगी स्थिति?

दिल्ली-NCR के जिलों और शहरों के लिए जारी पूर्वानुमान में भी 16 अक्टूबर को बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर तक गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बताई गई है. इसमें उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के साथ फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद शामिल हैं.

अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 17 अक्टूबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. 18 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इन दोनों दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान है. 21 अक्टूबर को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के बाद विदेश लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी, दिल्ली पुलिस को लेकर किया बड़ा खुलासा!