Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट? 17 अक्टूबर को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

• 08:00 PM • 16 Oct 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 17 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जानिए 18 से 22 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा और कब बढ़ेगा तापमान.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज सुहावना देखने को मिल रहा है. कभी तेज हवा और बारिश ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 17 अक्टूबर को दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. बारिश का कोई अनुमान नहीं है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि दोपहर में हवा उत्तर-पूर्व दिशा से इसी रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान है. विस्तार से जानिए मौसम का अपडेट.

Read more!

नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR के लिए जारी जिलेवार पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्टूबर को दिल्ली के सभी जिलों के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. कही भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 से 22 अक्टूबर तक दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश का अनुमान नहीं है. 18 से 20 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, 21 और 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. इन दोनों दिनों में न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

'नुकसान तब होता है जब सरकार...', व्यापारियों की आपत्ति पर आया CJP के अभिजीत दिपके का रिएक्शन