Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है, जिससे राजधानी के लोगों को दोपहर के समय घर से निकलना भारी पड़ रहा है. वही इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके तहत आज 18 अप्रैल 2026 को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तेज धूप से हल्की राहत तो मिल सकती है, लेकिन गर्मी का प्रभाव कम नहीं होगा. वहीं आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है तो ऐसे में काेई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT
18 अप्रैल को दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी की18 अप्रैल को दिल्ली के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे. इसमें उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम और मध्य दिल्ली शामिल है. हालांकि, बीते दिनों की तुलना में आज बारिश की संभावना कम है, लेकिन उमस और गर्मी का मेल बना रह सकता है.
IMD के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं सफदरजंग और पालम जैसे क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है, जिससे दिन के समय लू जैसे हालात महसूस होने लगे हैं.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही हैं. 19 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आसमान साफ रहेगा और धूप का असर और भी तीखा हो जाएगा. इन दिनों के दौरान भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहने का अनुमान है. 20 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो वातावरण में शुष्की और गर्मी को और बढ़ा सकती हैं. आने वाले पूरे हफ्ते दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा.
ADVERTISEMENT


