दिल्ली-NCR में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकलने की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने 24 नवंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, दिल्ली-NCR में मंगलवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.
ADVERTISEMENT
24 नवंबर को कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 नवंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के घंटों में कुछ जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान है. राहत की बात यह है कि इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम का यही रुख रहने का अनुमान है. विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान में दिल्ली के सभी जिलों और NCR के इन शहरों में सुबह कुछ स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा और बाकी समय मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना जताई गई है.
कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यानी सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है.
हवा की बात करें तो सुबह और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. शाम के समय हवा की यह घटकर 0 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.
दिल्ली-NCR के इन इलाकों में भी दिखेगा धुंध का असर
मौसम विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर को उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, मध्य, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है. साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह के समय ऐसी ही स्थिति रह सकती है. इन सभी इलाकों में दिन के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है.
अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 और 26 नवंबर को भी दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह कुछ स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है.
27 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके बाद 28 और 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इन दिनों भी सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT


