Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 29 मई को आंधी-बारिश संग तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट!

Delhi Weather Today: भीषण गर्मी और लू से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने 29 मई को तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम पूरी तरह बदलने वाला है.

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert

न्यूज तक डेस्क

follow google news

भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरा अपडेट जारी किया है. अनुसार  दिल्ली का मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है. मौसम के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने के कारण 29 मई को दिल्ली के आसमान में बादल डेरा डालने वाले हैं. इसके साथ ही यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी.

Read more!

दिल्ली में 29 मई को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 29 मई को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दिन आसमान में आमतौर पर घने बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ ही बादल, बिजली चमकने और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, जो बढ़कर 80 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती हैं. इसके बाद दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है.

दिल्ली में 29 मई को अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम विभाग ने 29 मई के लिए दिल्ली और उसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के सभी प्रमुख जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और शाहदरा शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के लिए भी मौसम विभाग ने समान अलर्ट जारी किया है. इन सभी क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग चरणों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में भी प्री-मानसून गतिविधियों का असर देखने को मिलेगा. 30 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान के आसपास बना रहेगा. इसके बाद 31 मई को भी सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी/घंटे की हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, 1 और 2 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश न होने के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी जो 3 जून तक बढ़कर फिर से तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के नियमों में किए 2 बड़े बदलाव, राशन कार्ड के लिए बढ़ी आय सीमा तो CBDC से मिलेगा पैसा!

    follow google news