Delhi Weather Today: आज भी बरसेंगे बादल… दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी, जानिए पूरा अपडेट

Delhi mausam update:दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं. मौसम विभाग ने 6 मई को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक बनी हुई है. ऐसे में भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान से राहत मिल रही है. इस बीच साेमवार रात NCR में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद तापमान में थोड़ा गिरावट दर्ज की गई. अब एक बार फिर मौसम विभाग ने आज के लिए आज बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज आसमान में बादलों का डेरा जमा रहेगा.

Read more!

दिल्ली में 6 मई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 6 मई को बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. अगर अलर्ट की बात करें तो उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली सहित नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा शाहदरा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद जैसे सटे हुए इलाकों में भी दोपहर के वक्त मौसम बदल सकता है और गरज-चमक के साथ फुहारें पड़ सकती हैं.

दिल्ली में तापमान का पूर्वानुमान

तापमान की बात करें तो अगले कुछ दिनों में गर्मी धीरे-धीरे अपने पैर पसारेगीआज यानी 6 मई को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है हालांकि, विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि देखी जाएगी. 10 और 11 मई तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है फिलहाल तापमान मध्यम श्रेणी में है, जो आम जनता के लिए सहनीय है, लेकिन बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

वहीं, आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम मिला-जुला रहेगा. 7 मई को आसमान में से बादल छाए रहेंगे और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. 8 और 9 मई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, जिससे सीधी धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है.

    follow google news