Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम फिर बदलेगा... इस दिन से फिर बढ़ेगी गर्मी, IMD ने बताई तारीख

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को बादल छाए रहेंगे, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. आने वाले दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ने का अनुमान है.

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR के मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर शुरू हो गया है. मंगलवार शाम कुछ इलाकों में  हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद चलीं हवाओं की वजह से बुधवार को प्रदेश में गर्म से राहत मिली. वहीं इस बीच अब मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, 14 मई को भी दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है. हलांकि, ताजा बुलेटिन के अनुसार ये राहत अधिक समय तक टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग  के अनुसार, 14 मई को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. ऐसे में इससे धूप का असर रहेगा और तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी.  मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है.  ऐसे में आने वाले दिनों पारा एक बार फिर बढ़ सकता है.

Read more!

इन जिलों में बना रहेगा बादलों का डेरा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 मई को दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों में बादल. इसमें उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली शामिल है. इसके अलावा NCR के प्रमुख शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहेगा. हालांकि, 14 मई के लिए विभाग ने बारिश की कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन आसमान साफ न होने की वजह से गर्मी का अहसास थोड़ा अलग होगा.

दिल्ली में तापमान का पूर्वानुमान

तापमान की बात करें तो 14 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके तुरंत बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने वाली है. इससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति दोबारा बन सकती हैं.

आने वाले दिनों का हाल

वहीं आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. 15 मई को भी आसमान में बादल रहेंगे और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके बाद 16 मई से 19 मई तक दिल्ली के सभी जिलों, जिनमें नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं, वहां आसमान पूरी तरह साफ  रहेगा . 17 मई से तापमान के 40−42 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है . इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो गर्मी के अहसास को और बढ़ा देंगी.

    follow google news