Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मानसूनी हवाएं पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं. ऐसे में इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. इससे यहां के टेम्परेचर तापमान में गिरावट आई है, हालांकि, उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 6 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. अगर आप भी कल काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल रहे हैं तो दिल्ली की इस ताजा वेदर अपडेट को जरूर पढ़ लें.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 6 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. इस दिन की शुरुआत से ही यानी सुबह कुछ इलाकों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा शाम और रात के समय बारिश का एक और दौर शुरू होने की उम्मीद है. इस दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. तापमान और गर्मी की स्थिति की बात करें तो बारिश के इस सिलसिले के कारण दिल्लीवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलने की बात कही है.
दिल्ली में 6 जुलाई को अलर्ट वाले जिलों के नाम
मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जुलाई के लिए दिल्ली-NCR के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके तहत उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और पूर्वी दिल्ली समेत सभी जिलों में अलर्ट रहेगा. मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, इन सभी जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ गंभीर रूप से बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.
दिल्ली में मानसून की स्थिति क्या है?
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार और भटिंडा से होकर गुजर रही है. अगले 3 दिनों के भीतर मानसून के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर अरब सागर के बाकी हिस्सों में पूरी तरह आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल बनी हुई हैं. इसके अतिरिक्त, समुद्र तल पर एक मजबूत मानसूनी ट्रफ़ एक्टिव है, जो दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन तक फैली हुई है. इसी मजबूत सिस्टम के चलते दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में भारी मात्रा में नमी पहुंच रही है, जो बारिश का मुख्य कारण बनी हुई है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जुलाई को भी दिल्ली के सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी. इसके बाद, 8 और 9 जुलाई को भी दिल्ली की हवाई पट्टी और रिहायशी इलाकों में सुबह के समय बहुत हल्की से हल्की मानसूनी बौछारें पड़ने और गरज-चमक की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. इस पूरे हफ्ते यानी 10 जुलाई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच ही सिमटा रहेगा, जिससे आने वाले दिनों में भी लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: 'मोदी सरकार के लिए देश एक प्रयोगशाला...'- इथेनॉल मिले E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
ADVERTISEMENT


