दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली चाल... बादलों की दस्तक से राहत या फिर बढ़ेगी उमस, जानें IMD अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है. आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी है. लेकिन क्या यह राहत लंबे समय तक रहेगी? IMD के ताजा पूर्वानुमान में 23 जून और आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

दिल्ली क आसमान में बादलों का डेरा
दिल्ली क आसमान में बादलों का डेरा

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता हुआ दिख रहा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR के अधिकतम तापमान में 1से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली है. यहां आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच ठंडी हवाओं के चलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. ऐसे में जानते हैं कि 23 जून को दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है.

Read more!

दिल्ली में 23 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को दिल्ली में बादल छाने का अनुमान जताया गया है. IMD के मुताबिक, यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही दिनभर पश्चिमी दिशा से 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 23 जून के लिए दिल्ली के किसी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.  ऐसे ही नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. 24 जून से लेकर 26 जून तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा और इस दौरान भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके बाद, 27 और 28 जून को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जहां अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में भी पश्चिमी हवाएं 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेंगी.

    follow google news