Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में 24 मई को बारिश होगी या फिर बरसेगी आग?... मौसम विभाग की इस चेतावनी ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी और लू की वापसी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई गई है.

बारिश के बाद फिर तपेगी दिल्ली!
बारिश के बाद फिर तपेगी दिल्ली!

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज शनिवार सुबह अचानक बदल गया. यहां सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश देखी गई. अचानक हुए मौसम में हुए इस बदलाव से तापमान में थोड़ा गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान आज गर्मी से हल्की-फुल्की राहत महसूस की जा रही है. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये राहत आगे भी बरकरार रहेगी या फिर आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्म का तांडव देखने को मिलेगा? वहीं इस पर अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. क्या कहा है मौमस विभाग ने चलिए जानते हैं इस खबर में...

Read more!

दिल्ली में 24 मई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई कोमौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. रविवार को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से  दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप वापस लौटने वाला है. इस देखते हुए मौसम विभाग ने 24 मई को दिल्ली के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दिन यहां सतह पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिसकी स्पीड कभी-कभी झोंकों के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मई को दिल्ली के सभी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा. ऐसे में विभाग ने उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा समेत सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हीट वेव यानी लू चलने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में तापमान का पूर्वानुमान

शनिवार की मामूली राहत के बाद अब तापमान में फिर से बढ़ोतरी का दौर शुरू हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की आशंका है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस उच्च तापमान के कारण लंबे समय तक धूप में रहने वाले श्रमिकों, शिशुओं, वृद्धों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित संवेदनशील लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा हो सकता है. इससे बचाव के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को भीषण तपन का सामना करना पड़ेगा. अगले 6 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी देखी जाएगी. 25 मई को भी सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और कहीं-कहीं दोपहर या शाम को मेघगर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं. इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई के दौरान दिल्ली के लगभग सभी जिलों (जैसे नई दिल्ली, पालम, लोदी रोड, और रिज क्षेत्र) में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के डरावने स्तर को छू सकता है. इस 29 मई तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर रूप से लू चलने की संभावना जताई गई है.

आगे बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून

वहीं मानसून की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 मई 2026 को दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और भागों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ये अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व एवं पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर के शेष भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

    follow google news