Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. ऐसे में उम्मदी जताई जा रही है कि इससे दिल्लीवासियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. IMD के मुताबिक इससे आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश के होने की संभावना बनी हुई है. बतों की मंगलवार को हुई हल्दी बूंदाबादी ने दिल्ली-NCR के तापमान में हल्की गिरावट जरूर हुई लेकिन उसम भरी गर्म जारी रही. इस बीच अब मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक बारिश और हवाओं के चलने की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 25 जून को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 जून को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम के समय दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में गर्जन वाले बादल डेरा डाल सकते हैं. हालाकि, मौसम विभाग ने दिल्ली के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. वहीं अगर तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
वहीं, 25 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.ऐसे में इस वजह से उमस भरी गर्मी का अहसास बना रहेगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले 2-3 दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जिसके बाद यह दिल्ली की ओर दस्तक देगा.
मौसम विभाग की चेतावनी और आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 26 और 27 जून को दिल्ली में मौसम अधिक खराब हो सकता है. इन दो दिनों में दिल्ली के सभी जिलों (उत्तरी, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी, मध्य, शाहदरा, पूर्वी, नई दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली) में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी जो झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसके बाद 28 जून को तेज हवाएं चलेंगी और 29 व 30 जून को एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर लौटेगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
ADVERTISEMENT


